शतरंज खेलना कई लोगों को पसंद होता हैं और कुछ बच्चे दिमाग लगाते हुए शतरंज में कई बड़े लोगों को भी हरा देते हैं। शतरंज दिमाग का खेल जरूर होता हैं, लेकिन एक बच्चे को यह खेल तब भारी पड़ गया जब इस खेल में उसकी उंगली टूट गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन हैं कि शतरंज में किसी की उंगली टूट जाए। यहां दिया गया वीडियो देख आप खुद पूरा माजरा समझ जाएंगे। अब इस समय इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं।
शतरंज खेल के दौरान रोबोट ने तोड़ी बच्चे की उंगली#chess #chessrobot #Kid
इस वीडियो में आप देखेंगे कि सभी चुपचाप खेल देख रहे थे और रोबोट अपना काम कर रहा था। हालाँकि इसी बीच बच्चा हाथ आगे बढ़ाता है और रोबोट प्यादे की जगह बच्चे की उंगली को पकड़ लेता है। इस दौरान पहले तो किसी को समझ नहीं आता कि आखिर हुआ क्या लेकिन जैसे ही बच्चे की तकलीफ दिखती है तो इसे देख सभी हड़बड़ा जाते हैं। उसके बाद एक के बाद एक, कुल चार-पांच लोग बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। उसके बाद किसी तरह बच्चे को उस रोबोट की पकड़ से आजाद करवाते हैं। हालाँकि इस चक्कर में बच्चे की उंगली भी टूट गई।
जी दरअसल, बच्चा अपनी चाल खुद चलना चाहता था और रोबोट भी मूव के वक्त गोटी को एक जगह से दूसरी जगह रखने में मदद कर रहा था। हालाँकि इससे पहले कि रोबोट गोटी तक पहुंचता बच्चा गोटी पकड़ता है और इसी चक्कर में उसकी उंगली रोबोट की पकड़ में आ जाती है। अब इस वीडियो को जो देख रहा है दुःख जाता रहा है।














