कहते हैं ना कि उम्र बस एक नंबर हैं और इसका आपके जोश और उत्साह से कुछ लेना-देना नहीं होता हैं। इस बात को साबित कर रहा हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो जिसमें 82 साल के दादाजी का डांस देख आपके भी पैर थिरकने लगेंगे। दादाजी को देखकर लग रहा हैं कि उन्होंने अपने दिल में आज भी अपने बचपन को जिंदा रखा हैं। इस वीडियो को bigneegs नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया हैं। बुजुर्ग शख्स के थिरकते कदमों ने पूरे पार्टी की लाइमलाइट लूट ली। हाई जोश के साथ उछल उछल कर नाचते दादाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।














