न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80 लोगों को अपना शिकार बना चुका हैं जानवरों का ‘ओसामा बिन लादेन’!

आज हम आपको एक अनोखे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानवरों का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता हैं क्योंकि वो 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 July 2022 10:34:25

80 लोगों को अपना शिकार बना चुका हैं जानवरों का ‘ओसामा बिन लादेन’!

इस दुनिया में जानवरों की लाखों प्रजातियां हैं जिनमें से कुछ बेहद खूंखार हैं। इन्हीं में से एक हैं मगरमच्छ जो खतरनाक जानवरों में शुमार हैं और लोग इसके पास जाने से भी डरते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक अनोखे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानवरों का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता हैं क्योंकि वो 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मगरमच्छ ने सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपना शिकार बनाया था। यह मगरमच्छ अफ्रीका की सबसे बड़ी झील लेक विक्टोरिया में रहता था और झील के आसपास आने वाले लोगों को झट से अपना शिकार बना लेता था। यहां तक कि वह नावों से यात्रा कर रहे लोगों को भी अपने मजबूत शरीर से टक्कर मार कर उन्हें गिरा देता था और फिर वो लोग उसका खाना बन जाते थे।

दरअसल, 1990 के दशक में अफ्रीकी देश यूगांडा में यह मगरमच्छ आतंक का दूसरा नाम माना जाता था। इतना बेरहम था कि उसने 5-10 नहीं बल्कि करीब 80 लोगों को अपना शिकार बनाया था। उसने इलाके में इतना आतंक मचाया हुआ था कि मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। यह मगरमच्छ करीब 16 फीट लंबा था। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यूगांडा के लुगांगा गांव में साल 1991 से लेकर 2005 तक इस मगरमच्छ ने करीब 80 लोगों की जान ले ली थी। उसने अपना आतंक लोगों के मन में इस कदर भर रखा था कि लोग उसे दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) कहकर बुलाने लगे थे।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005 में वन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से इस खूंखार मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ लिया गया था। हालांकि इसे मारा नहीं गया, बल्कि ब्रीडिंग प्रोग्राम में भेज दिया गया था। इस खतरनाक मगरमच्छ के बारे में जानकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त