न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन की भीड़ ने ली जान: यूपी और उत्तराखंड में मंदिरों पर मची भगदड़, करंट व अफवाह से 10 की मौत, 70 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले और उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार तड़के और रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 8:35:55

सावन की भीड़ ने ली जान: यूपी और उत्तराखंड में मंदिरों पर मची भगदड़, करंट व अफवाह से 10 की मौत, 70 से अधिक घायल

सावन सोमवार की धार्मिक आस्था उस वक्त मातम में बदल गई जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों में एक ही दिन के भीतर भगदड़ जैसी घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले और उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार तड़के और रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में बिजली से जुड़ी वजहों ने भय का माहौल पैदा किया और देखते ही देखते भारी भीड़ में भगदड़ मच गई।

बाराबंकी में टिन शेड पर गिरे तार ने मचाई तबाही

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार तड़के जलाभिषेक के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पुराना बिजली का तार ऊपर से टूटकर टिन शेड पर आ गिरा। यह हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ जब लोग मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बंदर ऊपर से गुजरते बिजली के तार पर कूद गया, जिससे वह तार टूट गया और टिन की छत पर गिर गया। धातु की छत में तुरंत करंट फैल गया, जिससे वहां खड़े कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। इस कारण मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए।

मरने वालों में एक की पहचान, दूसरे की तलाश जारी

मृतकों में एक की पहचान लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है। दोनों मृतकों की इलाज के दौरान त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन ने माना बंदरों की वजह से हुआ हादसा

बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा पुराने और क्षतिग्रस्त तार पर बंदरों के कूदने से हुआ। उन्होंने कहा, “जब बंदर तार पर कूदे तो वह टूट गया और टिन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया। इससे 19 लोगों को करंट लगा और भगदड़ जैसी स्थिति बनी। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर