न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को सिखाया बॉलीवुड स्टाइल डांस, उदयपुर की शाही शादी में 'झुमका' पर लगाए ठुमके

उदयपुर की शाही शादी में रणवीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को सिखाया बॉलीवुड स्टाइल डांस, व्हाट झुमका और अपना टाइम आएगा पर लगाए ठुमके। करण जौहर ने होस्ट किया इवेंट, बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सितारों का जश्न।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 12:04:46

रणवीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को सिखाया बॉलीवुड स्टाइल डांस, उदयपुर की शाही शादी में 'झुमका' पर लगाए ठुमके

राजस्थान के उदयपुर में इन दिनों शाही विवाह का उत्सव चल रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे और अंतरराष्ट्रीय वीआईपी एक साथ जश्न मना रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस समारोह में शामिल हुए। शुक्रवार रात उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया। यह भव्य शादी ऑरलैंडो के अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के को-फाउंडर वामसी गादिराजू के बीच हुई।

रणवीर ने करवाया 'व्हाट झुमका' पर डांस

शादी के संगीत समारोह के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन स्टेज पर मौजूद दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने अंदाज़ में उन्हें बॉलीवुड के रंग में रंग दिया। विजक्राफ्ट वेडिंग्स द्वारा साझा वीडियो में रणवीर ने मजाकिया अंदाज में ट्रंप जूनियर को टोका और अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के हिट गाने 'व्हाट झुमका' पर डांस करने के लिए प्रेरित किया। ट्रंप जूनियर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रणवीर के इशारों पर डांस स्टेप्स फॉलो किए।

रणवीर ने गाया 'अपना टाइम आएगा'

रणवीर सिंह केवल डांस तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने अपनी फिल्म 'गली बॉय' का मशहूर गाना 'अपना टाइम आएगा' गाकर मेहमानों का मनोऱंजन किया। बेटिना एंडरसन गोल्ड लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणवीर ब्लैक फॉर्मल सूट में डैपर लुक में नजर आए। इसके अलावा रणवीर ने अपनी फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे' पर भी सभी मेहमानों के साथ डांस किया।

करण जौहर ने होस्ट किया इवेंट

इस भव्य समारोह को निर्देशक करण जौहर ने होस्ट किया। बॉलीवुड के शाहिद कपूर, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीस समेत कई सितारों ने अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्मेंस दी। सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कलाकार जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

भारत दौरे पर ट्रंप जूनियर

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह जामनगर से उदयपुर पहुंचे। उदयपुर आने से पहले गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया। इसके बाद वह सीधे उदयपुर में इस शाही शादी समारोह में शामिल हुए, जहां बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का जमावड़ा देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
जानिए कौन हैं मोजतबा खामेनेई? ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इजरायल पर दागी गईं ताबड़तोड़ मिसाइलें
जानिए कौन हैं मोजतबा खामेनेई? ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इजरायल पर दागी गईं ताबड़तोड़ मिसाइलें
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई