न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में SIR में सबसे आगे: 44% वोटर्स तक पहुंचे BLO, 2 करोड़ से ज्यादा डॉक्यूमेंट हुए अपलोड

राजस्थान SIR–2026 में देश में सबसे आगे, 44% वोटर्स तक BLO पहुंचे, 2.37 करोड़ से ज्यादा दस्तावेज ECINET प्लेटफॉर्म पर अपलोड, बाड़मेर जिला टॉप पर, BLOs को मिलेगा सम्मान, मतदाता सूची में नई सर्च सुविधा शुरू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 11:56:10

राजस्थान में SIR में सबसे आगे: 44% वोटर्स तक पहुंचे BLO, 2 करोड़ से ज्यादा डॉक्यूमेंट हुए अपलोड

राजस्थान ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 अभियान में देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदेश में 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 2.37 करोड़ फॉर्म ECINET प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा कुल गणना प्रपत्रों का 44 प्रतिशत है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। इस अभियान में BLO (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण जुटा रहे हैं और दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन कर रहे हैं।

बाड़मेर जिला बना प्रदेश का टॉप परफ़ॉर्मर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विशाल क्षेत्रफल के बावजूद बाड़मेर में BLOs ने शानदार काम किया है। बाड़मेर जिला 58 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा रायसिंहनगर, बाड़ी और वैर विधानसभा क्षेत्र 60 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

सलूंबर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, फलोदी, झालावाड़ और भरतपुर जिले भी 50 प्रतिशत से अधिक फॉर्म अपलोडिंग के साथ इस सूची में शामिल हैं।

BLOs को मिलेगा सम्मान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को ऐसे 78 बूथ लेवल अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 19 नवंबर तक अपना कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया। यह सम्मान BLOs की निष्ठा और मेहनत का प्रतीक होगा।

SIR से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने voters.eci.gov.in पोर्टल पर नई सर्च सुविधा शुरू की है। इस सुविधा की मदद से मतदाता अपने और रिश्तेदारों के नाम के आधार पर पिछले SIR की मतदाता सूची में जानकारी खोज सकते हैं। यह सुविधा मतदाताओं और BLOs दोनों के लिए मैपिंग प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने का उद्देश्य रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी