न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर, 100 मीटर ऊंचाई की शर्त हटाने का अनुरोध

बूंदी: अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की गई, जिसमें 100 मीटर की ऊंचाई की शर्त हटाकर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 8:47:00

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर, 100 मीटर ऊंचाई की शर्त हटाने का अनुरोध

बूंदी: अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा को लेकर पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति सचिवालय में बुधवार को याचिका दायर की गई। इस याचिका में 100 मीटर और उससे अधिक ऊंची पहाड़ियों को ही अरावली मानने वाली वर्तमान परिभाषा को बदलने की मांग की गई है। यह याचिका राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक और बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दायर की। इसी विषय पर उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

याचिका में अरावली पर्वतमाला को “आधे भारत की जीवन रेखा” बताते हुए कहा गया कि भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट में केवल 100 मीटर या उससे अधिक ऊंची पहाड़ियों को ही अरावली माना जाना पर्यावरण और मानव जीवन के हितों के विपरीत है। याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट को संशोधित किया जाए और इसमें ऊंचाई के ‘अव्यावहारिक’ प्रावधान को हटाकर पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

चर्मेश शर्मा ने याचिका में यह भी स्पष्ट किया कि अरावली पर्वतमाला में ऊंचाई आधारित यह मापदंड भविष्य में पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है और जैव विविधता के नष्ट होने का जोखिम बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि अरावली के संरक्षित क्षेत्र की परिभाषा तय करने में ऊंचाई या दूरी के बजाय वैज्ञानिक आधार और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

याचिका में सरकार से अपील की गई है कि इस मुद्दे पर एक नई उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए, जो पर्यावरण और पारिस्थितिक दृष्टि से व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करे और सुप्रीम कोर्ट में संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इससे अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को मजबूत बनाया जा सकेगा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पारिस्थितिक संतुलन को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी