न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम नेताओं को इसलिए चुनते हैं कि वे हमारी बात सुनें...', NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा

मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा ने NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को युवाओं से समय पर संवाद करना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 25 Jul 2026 9:38:31

'हम नेताओं को इसलिए चुनते हैं कि वे हमारी बात सुनें...', NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा

जयपुर: मिस इंडिया यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र केवल अपने अधिकार और न्याय की मांग कर रहे हैं, इसलिए उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सरकार को उनसे संवाद करना चाहिए।

मणिका विश्वकर्मा ने कहा कि NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दी, लेकिन यह काफी देर से सामने आई। उनका मानना है कि जैसे ही मामला सामने आया था, उसी समय सरकार को युवाओं के बीच जाकर स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखना चाहिए था।

समय पर संवाद और पारदर्शिता जरूरी

मणिका ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई ही छात्रों का भरोसा दोबारा कायम कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती इसी बात में है कि सरकार और जनता के बीच खुला और सार्थक संवाद बना रहे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार और जनता के बीच लोकतांत्रिक चर्चा तभी सफल होगी, जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात सुनें और समझें।"

उन्होंने आगे कहा, "हम अपने नेताओं को इसलिए चुनते हैं कि वे आगे आकर हमारी समस्याओं पर चर्चा करें, लोगों की आवाज सुनें और उनकी शिकायतों का समाधान निकालें।" मणिका ने जोर देकर कहा कि जनता और सरकार के बीच भरोसा बनाए रखने के लिए संवाद सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

जंतर-मंतर आंदोलन पर भी रखी राय

जयपुर दौरे के दौरान मणिका विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2026 के गाला राउंड में हिस्सा लेने आई प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी साझा की और साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन पर भी अपनी राय खुलकर रखी।

इस दौरान आयोजन समिति के चेयरमैन अखिल आनंद ने बताया कि इस वर्ष आयोजित गाला राउंड में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 52 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कई दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन

गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में छात्र आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद मामला और अधिक गरमा गया। इसके बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन तेज हो गए और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर बहस भी और व्यापक हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत