न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़: झाड़ियों में मिली 7 दिन की नवजात बच्ची, पास में बैग में रखे थे कपड़े, पुलिस मां की तलाश में जुटी

चित्तौड़गढ़ के काटूंदा गांव में झाड़ियों में 7 दिन की नवजात बालिका मिली, पास में रखा बैग मिला, पुलिस मां की तलाश में जुटी, बालिका स्वस्थ और चिकित्सालय में भर्ती।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 5:25:34

चित्तौड़गढ़: झाड़ियों में मिली 7 दिन की नवजात बच्ची, पास में बैग में रखे थे कपड़े, पुलिस मां की तलाश में जुटी

चित्तौड़गढ़: जिले के पारसोली थाना क्षेत्र के काटूंदा गांव में रविवार सुबह एक 7 दिन की नवजात बालिका रोते हुए झाड़ियों में मिली। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत चिकित्सालय भेजा, जहां जांच के बाद उसे चित्तौड़गढ़ मुख्यालय रेफर कर दिया गया। बालिका पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। पुलिस अब उसकी मां की पहचान और तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि यह बालिका किसी पारिवारिक विवाद के कारण सुरक्षित स्थान पर छोड़ी गई होगी।

पारसोली थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि बालिका को काटूंदा के आंगनबाड़ी भवन के पास झाड़ियों में पाया गया। सुबह दो महिलाएं आंगनबाड़ी भवन के समीप से गुजर रही थीं, तभी उन्होंने बच्ची को रोते हुए देखा। बालिका दरी पर रखी गई थी और कपड़े पहने हुए थे। उसके पास एक बैग रखा था जिसमें अतिरिक्त कपड़े मिले। बालिका मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बालिका को तुरंत काटूंदा चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। बालिका पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।

मां के खिलाफ मामला दर्ज: थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि नवजात का जन्म मात्र 7 दिन पहले हुआ है। अज्ञात माता द्वारा बच्चे को सुरक्षित तरीके से छोड़ने के बावजूद, उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान हेतु प्रयास जारी हैं। फिलहाल बालिका को चित्तौड़गढ़ मुख्यालय की एनआईसीयू में रेफर किया गया है। साथ ही बाल कल्याण समिति को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी