न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

Samsung ने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया Inactivity Restart प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। OneUI 8.5 अपडेट के साथ आने वाला यह फीचर 72 घंटे तक लॉक रहने पर फोन को ऑटोमैटिक रिस्टार्ट कर देगा, जिससे डेटा और प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 10 Mar 2026 8:45:58

Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

Samsung ने अपने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया Inactivity Restart फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट के साथ उपलब्ध है और इसे Apple iPhone के रिबूट फीचर के समान डिजाइन किया गया है। इस फीचर के तहत, यदि डिवाइस 72 घंटे तक लॉक रहता है, तो यह अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा। इसका उद्देश्य स्मार्टफोन की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को बनाए रखना है।

नए अपडेट में क्या मिलेगा

SammyFans की रिपोर्ट के अनुसार, OneUI 8.5 के बीटा वर्जन में इस फीचर को देखा गया है। लंबे समय तक लॉक रहने पर फोन अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा। Apple ने iPhone के लिए iOS 18.1 में यह फीचर पेश किया था, ताकि लॉक डिवाइस से डेटा चोरी की संभावना न रहे।

Samsung ने यह फीचर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिनके पास फोन का फिजिकल एक्सेस नहीं होता। आमतौर पर यह तब होता है जब डिवाइस का डिस्प्ले खराब हो या पावर ऑफ हो। ऐसे में, डेटा को सुरक्षित रखने के लिए यह ऑटो रिस्टार्ट फीचर काम आता है।

इस फीचर को कैसे ऑन करें

OneUI 8.5 अपडेट वाले Galaxy स्मार्टफोन में सेटिंग्स खोलें।

Security and Privacy पर टैप करें।

More Security Settings में जाएं।

नीचे स्क्रॉल करें और Inactivity Restart ऑप्शन को ऑन करें।

एक बार फीचर ऑन हो जाने पर, डिवाइस लंबे समय तक लॉक रहने पर अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा।

क्यों है यह फीचर महत्वपूर्ण

इनेक्टिव डिवाइस के रिस्टार्ट होने के बाद:

फोन का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

कोई भी हैकर डिवाइस की जानकारी या नोटिफिकेशन से डेटा चोरी नहीं कर पाएगा।

कॉलर डिटेल, अलार्म और अन्य संवेदनशील फंक्शन भी सुरक्षित रहेंगे।

डिवाइस को दोबारा पिन, पासवर्ड या बायोमैट्रिक डिटेल डालकर ही ओपन किया जा सकेगा।

इस तरह Samsung Galaxy स्मार्टफोन की सुरक्षा बढ़ जाती है। पिछले साल Google ने प्ले सर्विस के लिए ऑटोमैटिक रिस्टार्ट फीचर जोड़ा था, जिसे अब Samsung डिवाइस में भी एक्सेस किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत