न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बना नशा तस्कर, 544 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार

राजस्थान में एएनटीएफ और जोधपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी गोकलराम जाट के पास से 544 किलो डोडा-पोस्त, लग्जरी कार, हथियार और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गईं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए तस्करी करता था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 11:57:46

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बना नशा तस्कर, 544 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जोधपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 544 किलो डोडा-पोस्त, एक चोरी की लग्जरी कार, 35 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल मैगजीन और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई "ऑपरेशन वज्र प्रहार" के तहत की गई, जिसका उद्देश्य प्रदेश में बढ़ते नशा कारोबार पर नकेल कसना है।

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाड़मेर जिले के सरली निवासी गोकलराम जाट के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पिछले 15 वर्षों से नशे की तस्करी में सक्रिय है और इस दौरान कई बार जेल भी जा चुका है।

गर्लफ्रेंड की डिमांड ने बनाया अपराधी

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी के अपराध की शुरुआत उसके निजी जीवन से जुड़ी लालसाओं से हुई। बताया गया है कि गोकलराम को कम उम्र से ही महंगी गाड़ियों और ऐशोआराम का शौक था। बाद में उसकी जिंदगी में एक महिला मित्र आई, जिसके खर्चे और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने अपराध की राह पकड़ ली। शुरुआती दिनों में, यानी 2011 से 2015 के बीच वह हरियाणा से गुजरात तक शराब की तस्करी करता था। इसके बाद 2016 से उसने डोडा-पोस्त की सप्लाई शुरू कर दी, जिससे उसे तेजी से पैसे मिलने लगे।

जेल से छूटते ही फिर शुरू किया धंधा

गोकलराम का अपराध रिकॉर्ड लंबा है। 2018 में बाड़मेर पुलिस ने उसे बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसने 15 महीने जेल में बिताए। रिहाई के बाद भी उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। वह निंबाहेड़ा में एक अन्य तस्करी मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी साल 2024 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन 10 अक्टूबर को जेल से छूटते ही उसने फिर से अपना नेटवर्क सक्रिय कर लिया। महज एक महीने में उसने तीन बार मेवाड़ से मारवाड़ तक नशे की सप्लाई पहुंचाई — और अब फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हर 50 किलोमीटर पर बदलता था गाड़ी की नंबर प्लेट

एएनटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बेहद चालाक और तकनीकी रूप से सतर्क था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी कार का पीछा किया। इस दौरान जोधपुर कमिश्नरेट और जोधपुर ग्रामीण पुलिस की भी मदद ली गई। जब चारों ओर से घिर गया तो गोकलराम ने पिस्तौल तानकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल की हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेटें थीं। पुलिस ने बताया कि वह हर 50-60 किलोमीटर पर गाड़ी की नंबर प्लेट बदल देता था ताकि किसी को शक न हो और नाकों से आसानी से निकल सके।

नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट

पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी नशे की तस्करी में सक्रिय गिरोहों पर बड़ी चोट है। एएनटीएफ अब आरोपी से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश कर रही है ताकि इस पूरे तस्करी रैकेट को ध्वस्त किया जा सके। आईजी विकास कुमार ने बताया कि “राजस्थान को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान तेज़ किया गया है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी