न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओरियो और चॉकलेट के डिब्बों में छिपा था जहर! मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला के पास से निकली 62 करोड़ की कोकीन

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने दोहा से आई महिला के पास से ओरियो और चॉकलेट डिब्बों में छुपाकर लाई गई 62.6 करोड़ की कोकीन जब्त की। महिला गिरफ्तार, जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 2:42:26

 ओरियो और चॉकलेट के डिब्बों में छिपा था जहर! मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला के पास से निकली 62 करोड़ की कोकीन

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक भारतीय महिला को 62.6 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सोचिए, जो डिब्बे आपको बच्चों की ट्रीट लगते हैं, उन्हीं में छुपा था मौत का सामान। यह महिला दोहा से मुंबई पहुंची थी और खुफिया इनपुट के आधार पर एयरपोर्ट पर उसकी गहन जांच की गई।

DRI अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 14 जुलाई को एक खास सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत सतर्क हो गई। महिला को रोककर जब उसका सामान चेक किया गया तो उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि खाने के सामान जैसे दिखने वाले पैकेटों में कुछ और भी हो सकता है। जांच के दौरान उसके बैग से 6 ओरियो बिस्किट के बड़े डिब्बे और 3 चॉकलेट के डिब्बे बरामद हुए। इन डिब्बों को खोला गया तो उसमें 300 कैप्सूल निकले जिनमें सफेद रंग का पाउडर भरा था।

फील्ड टेस्ट किट से तुरंत जांच की गई तो पता चला कि ये सफेद पाउडर कुछ और नहीं, बल्कि बेहद खतरनाक ड्रग कोकीन है। कुल 6261 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 62.6 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है। सोचिए, आम डिब्बों में छिपाकर मौत की खेप लाने की ये तरकीब कितनी शातिर थी।

मामले में जारी है जांच, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले के पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट हो सकता है। गौरतलब है कि 22 जून को भी सिएरा लियोन से आए एक पुरुष यात्री को DRI ने अरेस्ट किया था जिसके पास से 11.39 करोड़ रुपये की 1139 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।

वहीं 20 जून को एक नाइजीरियाई महिला को दिल्ली से मुंबई बस में सफर के दौरान 50 किलोमीटर तक निगरानी के बाद पकड़ा गया था। इससे यह साफ हो जाता है कि ड्रग्स की तस्करी के लिए लगातार नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और इन पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज