न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: काले बैग की तलाश में जुटी पुलिस, गायब पिस्टल से लेकर लाखों की नकदी और लैपटॉप बना रहस्य

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, लाखों रुपये, लैपटॉप और जेवरात अब भी लापता हैं। पुलिस इन सबूतों की तलाश में बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य से कर रही है सघन पूछताछ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 12:59:56

राजा रघुवंशी हत्याकांड: काले बैग की तलाश में जुटी पुलिस, गायब पिस्टल से लेकर लाखों की नकदी और लैपटॉप बना रहस्य

इंदौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से तीन ने हत्या को अंजाम दिया, दो पर साजिश रचने का आरोप है और बाकी तीन ने सबूत मिटाने का काम किया। मामले की गहराई से जांच कर रही पुलिस को अब तक कई अहम सबूत मिल चुके हैं, जिनके आधार पर आरोपियों को सजा दिलाने की कवायद तेज हो गई है। लेकिन इन सबके बावजूद पांच बेहद अहम सबूत अब भी लापता हैं, जो केस की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा सकते हैं।

हत्या में इस्तेमाल किए गए डॉव (एक धारदार हथियार), आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े जैसे कई जरूरी सबूत शिलॉन्ग पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। लेकिन जिन चीजों की तलाश अभी जारी है, वे हैं एक पिस्टल, 5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, और राजा की सोने की चेन और अंगूठी। इन्हीं की बरामदगी के लिए पुलिस देवास नाका फ्लैट के मालिक बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर से लगातार पूछताछ कर रही है, जिसे तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

दरअसल, लोकेंद्र पर इन चीजों को गायब करने का शक है। 23 मई को शिलॉन्ग में हुए इस हत्याकांड के बाद से सोनम, जो फरार थी, उसने 31 मई से 8 जून तक देवास नाका स्थित एक फ्लैट में शरण ली थी। जाते समय वह एक काला बैग वहीं छिपाकर गई थी, जिसे बाद में आरोपी विशाल उर्फ विक्की चौहान ने राज कुशवाह के कहने पर उसी फ्लैट में पहुंचाया।

राज और सोनम की गिरफ्तारी के बाद इस बैग का राज खुला। उन्होंने बताया कि राजा को पिस्टल से मारने की साजिश थी और इसके लिए सिकलीगर से पिस्टल भी खरीदी गई थी। हालांकि, बाद में मेघालय में मौजूद डॉव से हत्या को अंजाम दिया गया। बैग में 5 लाख रुपये भी थे।

इस बैग को तलाशते हुए शिलॉन्ग पुलिस की टीम सबसे पहले प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स तक पहुंची। उसने बताया कि लोकेंद्र के दबाव में उसने गार्ड बल्लू उर्फ बलवीर अहिरवार के साथ मिलकर 10 जून को काले बैग को कृष्ण विहार कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में जला दिया था।

सिलोम ने यह भी बताया कि बैग में रखा लैपटॉप उसने पास के ही एक प्लॉट में फेंक दिया था। 23 जून को सिलोम की निशानदेही पर जले हुए बैग के अवशेष बरामद कर उन्हें सेंट्रल लैब भेजा गया है। लेकिन पिस्टल और नकदी अभी भी नहीं मिली है। सिलोम का कहना है कि फ्लैट की दूसरी चाबी लोकेंद्र के पास थी, जिससे वह पहले ही फ्लैट में घुस चुका था।

इसके आधार पर 23 जून को ग्वालियर पुलिस की मदद से शिलॉन्ग पुलिस ने लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे सिलोम और बल्लू के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि गायब हुए सभी अहम सबूतों का पता चल सके।

पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि गायब लैपटॉप में हत्याकांड से जुड़ा कोई बड़ा डिजिटल सबूत हो सकता है, जो पूरे केस की तस्वीर को और भी साफ कर सकता है। मंगलवार को शिलॉन्ग पुलिस ने सिलोम जेम्स को लेकर उसके घर और अन्य ठिकानों की तलाशी भी ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब