न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा, 3 मोबाइल, 119 कॉल्स से खुलेगा मर्डर का पूरा राज, संजय वर्मा की एंट्री ने बढ़ाई सनसनी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपी सोनम रघुवंशी ने तीन मोबाइल फोन का किया था इस्तेमाल, जिसमें से एक फोन हत्या के बाद इंदौर में हुआ एक्टिव। सोनम ने किया जुर्म कबूल, संजय वर्मा से 119 बार की कॉल से शक गहराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 6:05:02

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा, 3 मोबाइल, 119 कॉल्स से खुलेगा मर्डर का पूरा राज, संजय वर्मा की एंट्री ने बढ़ाई सनसनी

मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले और सनसनीखेज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि सोनम रघुवंशी तीन मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। अब यही तीनों मोबाइल फोन इस सनसनीखेज मर्डर केस की कई परतें खोल सकते हैं। यह भी पता चला है कि हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक, आकाश, ने सोनम के फोन को जानबूझकर नष्ट कर दिया था। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक, इन तीनों में से एक फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या के तुरंत बाद से ही सोनम के तीनों फोन रहस्यमय तरीके से गायब थे। हत्या के बाद सोनम ने अपना फोन आकाश को सौंपा था और उसके बाद उसने उन सभी फोन को नष्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि मर्डर स्पॉट पर ही सोनम ने अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया था, जबकि अपने पति राजा का फोन उसने खुद तोड़ा और फिर आरोपी विशाल ने उसे एक गहरी खाई में फेंक दिया।

सोनम ने किया था फोन एक्टिव, यही बनी बड़ी चूक

इसी बीच यह भी सामने आया है कि जो मोबाइल फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था, वह राजा की हत्या के एक दिन बाद सक्रिय किया गया था। इस फोन को सोनम ने खुद वॉट्सऐप देखने के लिए एक्टिव किया था और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। मेघालय पुलिस फोन की रिकवरी के लिए एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है, जो इंदौर, गुवहाटी और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज़ी से जारी है।

सोनम ने किया अपराध स्वीकार, नए नाम ने बढ़ाई जांच की गंभीरता

मंगलवार को मेघालय पुलिस ने क्राइम सीन पर हत्या की घटना को रिक्रिएट किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब सोनम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसी हत्याकांड में अब एक और रहस्यमय किरदार की एंट्री हुई है—नाम है संजय वर्मा। जानकारी के मुताबिक, सोनम रघुवंशी की संजय वर्मा से घंटों लंबी बातचीत हुआ करती थी, जिससे पुलिस को शक है कि वह भी इस हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस को उसकी तलाश है, कॉल डिटेल से खुल रहे हैं राज

फिलहाल, संजय वर्मा का फोन लगातार बंद आ रहा है, और पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 1 मार्च से 25 मार्च 2025 के बीच सोनम ने संजय वर्मा को 119 कॉल किए थे, जो इस पूरे मर्डर केस की साजिश की गहराई को दर्शाते हैं। पुलिस इस कड़ी से पूरे मामले को जोड़ने की कोशिश में लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?