न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सोनम का कर दो एनकाउंटर' – राजा रघुवंशी के भाई की मेघालय पुलिस से भावुक अपील

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम पर भाई ने एनकाउंटर की मांग की। मेघालय पुलिस ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन, जांच से संतुष्ट दिखा परिवार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 6:11:48

'सोनम का कर दो एनकाउंटर' – राजा रघुवंशी के भाई की मेघालय पुलिस से भावुक अपील

राजा रघुवंशी की जान लेने वाली कथित बेवफा सोनम और उसकी साजिश में शामिल बाकी आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची थी। आज फिर 23 मई की घटना को सटीक ढंग से रिक्रिएट किया गया और यह पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर कैसे मात्र 18 मिनट में राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मेघालय पुलिस की इस बारीक जांच से राजा रघुवंशी के दोनों भाई—बड़े भाई विपिन और सचिन— संतुष्ट नजर आए।

बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि अगर उनका सामना सोनम रघुवंशी से हुआ, तो वे सीधा सवाल करेंगे: "तुमने सोनम, राजा को मारा क्यों?" उन्होंने कहा कि वो इस बात से सहमत हैं कि जांच सही दिशा में चल रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने मेघालय पुलिस से सीधा और कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि सोनम रघुवंशी का एनकाउंटर कर देना चाहिए, क्योंकि अगर अब जेल भेजा गया, तो भविष्य में पेरोल या राहत मिलने की संभावना बनी रहेगी।

आज आरोपी सोनम और अन्य संदिग्धों को मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम अपराध स्थल पर लेकर गई थी। इस क्राइम सीन रिक्रिएशन पर प्रतिक्रिया देते हुए विपिन ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गंभीर और निष्पक्ष लग रही है। उन्होंने कहा, “अगर मैं सोनम के सामने आया, तो पूछूंगा कि उसने राजा को क्यों मारा। यह एक सोची-समझी साजिश थी।”

राजा के एक और भाई, सचिन रघुवंशी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सोनम के कारण न केवल राजा की जिंदगी गई, बल्कि मेघालय जैसे राज्य की छवि भी धूमिल हुई है। सचिन ने कहा, "मेरी दिल से इच्छा है कि उसे आजीवन कारावास हो। चूंकि फांसी संभव नहीं लगती, इसलिए उसे उम्र भर जेल में सड़ने दिया जाए।" उन्होंने यह भी कहा, "अगर पसंद नहीं करती थी, तो अलग हो जाती, हत्या क्यों की?"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल