न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किले में पहला बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन, पुलिस हाई अलर्ट पर

लाल किले में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पुण्यतिथि पर 23 से 25 नवंबर तक तीन दिवसीय कीर्तन दरबार आयोजित, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, VVIP मेहमान होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 9:13:49

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किले में पहला बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन, पुलिस हाई अलर्ट पर

कुछ हफ्ते पहले लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद यह ऐतिहासिक स्थल अब पहली बार किसी बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली सरकार 23 से 25 नवंबर तक तीन दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन कर रही है।

आयोजन में करीब 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। विस्फोट की हाल की घटनाओं और भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लाल किला परिसर और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन निगरानी, मेटल डिटेक्टर, फेसियल रिकग्निशन कैमरे और कमांडो दस्तों की तैनाती जैसी कई परतें शामिल हैं।

VVIP मेहमानों की उपस्थिति

कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रमुख VVIP मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के सचिव जसमीत सिंह नोनी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता इस आयोजन में शिरकत कर सकते हैं।

कीर्तन दरबार और विशेष इंतजाम

कीर्तन दरबार में देश और विदेश के प्रसिद्ध रागी जत्थे हिस्सा लेंगे, और दिन-रात अखंड पाठ और कीर्तन का आयोजन होगा। लाल किले के भीतर विशेष पंडाल, एलईडी स्क्रीन और लंगर की व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को भव्य अनुभव मिल सके।

दिल्ली सरकार और DSGMC मिलकर आयोजन के सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रख रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लाल किला मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी