न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घोषणापत्र में छाए तेजस्वी, गायब प्रियंका और किनारे राहुल — क्या बिहार में अब कमजोर पड़ गया ‘गांधी फैक्टर’?

बिहार चुनाव में इस बार ‘तेजस्वी ब्रांड’ का जलवा देखने को मिल रहा है। महागठबंधन के घोषणापत्र लॉन्च में तेजस्वी यादव केंद्र में रहे, जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश किया। क्या बिहार में गांधी फैक्टर अब फीका पड़ रहा है?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 12:45:44

घोषणापत्र में छाए तेजस्वी, गायब प्रियंका और किनारे राहुल — क्या बिहार में अब कमजोर पड़ गया ‘गांधी फैक्टर’?

बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी अपने चरम पर है। महागठबंधन ने मंगलवार को पटना में अपना घोषणापत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी कर चुनावी समर का बिगुल बजा दिया। मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव पूरे आत्मविश्वास के साथ केंद्र में छाए रहे, जबकि कांग्रेस की ओर से पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, और भाकपा (माले) के नेता दीपंकर भट्टाचार्य मौजूद रहे। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में जो सबसे बड़ा सवाल गूंजता रहा, वह यह था — “राहुल गांधी कहां हैं?”

मंच से गायब राहुल और प्रियंका

हालांकि घोषणापत्र के कवर पेज पर राहुल गांधी की तस्वीर प्रमुखता से छपी थी, लेकिन मंच पर उनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया। इतना ही नहीं, राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस बार चुनावी मैदान से पूरी तरह गायब हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या यह रणनीतिक चुप्पी है या अंदरूनी असहमति का संकेत?

दो महीने से बिहार से दूर राहुल गांधी

राहुल गांधी की बिहार से दूरी अब स्पष्ट रूप से दिखने लगी है। वे आखिरी बार 1 सितंबर को “वोट अधिकार यात्रा” के समापन समारोह में तेजस्वी यादव के साथ नजर आए थे। तब से लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने न तो कोई जनसभा की, न रैली, न रोड शो। जबकि इसी दौरान महागठबंधन में सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा को लेकर खींचतान जारी रही। इन सबके बीच राहुल गांधी की अनुपस्थिति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया।

गहलोत बने ‘संकटमोचक’

जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो दिल्ली से अशोक गहलोत को पटना भेजा गया। उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी, और अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर गठबंधन के मतभेद सुलझाए। इसी चर्चा के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया गया। लेकिन राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर अब भी कई सवाल बाकी हैं।

पार्टी में बेचैनी, कार्यकर्ताओं में निराशा

कांग्रेस के अंदर राहुल गांधी की निष्क्रियता को लेकर बेचैनी साफ झलक रही है। राज्य कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “‘वोट अधिकार यात्रा’ ने पार्टी में जोश भर दिया था, लेकिन राहुल जी की अनुपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ गया है।” इस बीच, राहुल गांधी की एक वायरल तस्वीर, जिसमें वे दिल्ली की मशहूर घंटेवाला दुकान पर इमरती बनाते नजर आए, सोशल मीडिया पर छाई रही। लेकिन बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए यह “मीठी” तस्वीर उनके राजनीतिक सूनापन को नहीं भर पाई।

मतभेद या रणनीति?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह “गायब रहना” सिर्फ संयोग नहीं है। कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद सामने आए थे। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित करने को लेकर भी कांग्रेस में असहमति थी। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी कहा था, “तेजस्वी राजद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन का चेहरा सामूहिक रूप से तय होगा।”
यानी यह दूरी राहुल की नाराजगी का संकेत भी हो सकती है।

छठ के बाद राहुल की वापसी की संभावना

हालांकि कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि राहुल गांधी छठ पूजा के बाद बिहार में अपनी चुनावी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल आज यानी 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली करेंगे। फिलहाल, चुनावी मंच पर तेजस्वी यादव पूरी तरह छाए हुए हैं, जबकि गांधी परिवार की अनुपस्थिति कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल खड़े कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया