न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रशांत किशोर का हमला: ओवैसी का बिहार चुनाव में कोई रोल नहीं, कहा- हैदराबाद से नेता इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं

पूर्णिया के धमदाहा में संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में किशोर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि उनका बिहार विधानसभा चुनाव में कोई खास रोल नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार के लिए यहां के नेताओं की कोई कमी नहीं है, तो हैदराबाद से नेता इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 8:25:30

प्रशांत किशोर का हमला: ओवैसी का बिहार चुनाव में कोई रोल नहीं, कहा- हैदराबाद से नेता इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं

पूर्णिया। जनसुराज अभियान के संस्थापक और रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में बाहरी नेताओं की दखल पर तीखा हमला बोला है। पूर्णिया के धमदाहा में संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में किशोर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि उनका बिहार विधानसभा चुनाव में कोई खास रोल नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार के लिए यहां के नेताओं की कोई कमी नहीं है, तो हैदराबाद से नेता इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं।

ओवैसी केवल टेंट-तंबू लगाकर लौट जाते हैं

प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा, “ओवैसी साहब जहां चुनाव होता है वहां टेंट-तंबू लगाते हैं, लड़ते हैं और चले जाते हैं। बिहार के नजरिए से उनका कोई बड़ा राजनीतिक प्रभाव नहीं है। वो हैदराबाद की राजनीति करते हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार में कई काबिल लोग हैं, जो यहां की राजनीति बेहतर समझते हैं।

जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “जिस दिन नीतीश कुमार को हटाया जाएगा, उसी दिन अफसरशाही खत्म हो जाएगी।” उन्होंने दावा किया कि लोग अब न मोदी को वोट देना चाहते हैं, न लालू यादव के ‘लालटेन राज’ को वापस लाना चाहते हैं।

जनता तय करेगी कि मालिक कौन बनेगा

धमदाहा को लेसी सिंह का गढ़ बताए जाने पर किशोर ने कहा कि “यहां कोई राजतंत्र नहीं है। जनता जिसे चाहेगी, वही इस क्षेत्र का मालिक बनेगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुराज अभियान जनता के बीच से नेतृत्व खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

सुपौल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव की भाषा पर निशाना साधते हुए किशोर ने कहा, “उनकी भाषा से उनका संस्कार झलकता है। ये लोग कलम वाले नहीं, कट्टा वाले हैं।” बता दें कि यह बयान तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए "सूत्र नहीं वो मू#@ है" जैसी अपशब्दयुक्त टिप्पणी के संदर्भ में था, जो निर्वाचन आयोग से जुड़ी अफवाह पर आधारित सवाल के जवाब में दिया गया था।

नीतीश सरकार पर आरोप: अचेत अवस्था में हैं सीएम, अफसर कर रहे लूटपाट

प्रशांत किशोर ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और उनके करीबी नेता और अफसर राज्य को लूटने में लगे हैं।” किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव तभी आएगा जब जनता जागरूक होकर सही विकल्प को चुनेगी।

प्रशांत किशोर ने इस संवाद के माध्यम से एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे बिहार की राजनीति को स्थानीय नेतृत्व के भरोसे ही आगे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी से लेकर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार तक सभी प्रमुख नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए खुद को एक स्थानीय, साफ-सुथरी और विकल्प वाली राजनीति का प्रतिनिधि बताया है। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में क्या फैसला करेगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि अब बाहरी चेहरों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप