न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-जंगलराज में एक भी पुल नहीं बना, प्रियंका गांधी बोलीं-3 साल में 27 पुल गिरे

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने अररिया में महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जंगलराज में एक भी पुल नहीं बना। जवाब में प्रियंका गांधी ने मोतिहारी में कहा कि पिछले 3 साल में 27 पुल गिर चुके हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 3:57:28

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-जंगलराज में एक भी पुल नहीं बना, प्रियंका गांधी बोलीं-3 साल में 27 पुल गिरे

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में 1990 से 2005 तक जंगलराज चला और इस दौरान राज्य के विकास की एक भी पहल नहीं हुई। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज में बिहार को सिर्फ लूटा गया और एक भी पुल नहीं बना। उन्होंने बताया कि NDA सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने के लिए अथक प्रयास किए। 2014 में डबल इंजन सरकार बनने के बाद बिहार के विकास को नई गति मिली।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार में कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित हुए हैं। पटना में IIT, बोधगया में IIM, पटना में AIIMS और दरभंगा AIIMS का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके अलावा राज्य में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया।

प्रियंका गांधी का जवाब

पीएम मोदी के बयान के जवाब में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पिछले 3 साल में 27 पुल गिर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हैं, वहीं जनता को यह समझना होगा कि इस देश के निर्माण में उनके पूर्वजों की भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण रही।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जब यहां सड़कों का विकास नहीं हुआ था, तब आपके पूर्वज अंग्रेजों के साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। महात्मा गांधी ने इस संघर्ष को देखकर यहीं से ‘सत्याग्रह’ की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं की परेशानियों की ओर भी ध्यान दिलाया और कहा कि लगातार परीक्षाएं हो रही हैं, लेकिन पेपर लीक होने के कारण युवा बार-बार अपनी मेहनत का सही परिणाम नहीं पा रहे हैं। इससे उनके कई साल बर्बाद हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया