न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, JDU ने शुरू किया टिकट वितरण; जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवारों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर संभावित प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल सौंपा गया। रत्नेश सदा, सुनील कुमार, संतोष निराला और अनंत सिंह जैसे नेताओं को टिकट मिलना तय हुआ है। जानें, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव और किन सीटों पर हुआ बड़ा फेरबदल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 9:03:42

नीतीश कुमार ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, JDU ने शुरू किया टिकट वितरण; जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जेडीयू ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। पार्टी ने उम्मीदवारों को अधिकृत सिंबल सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सोमवार को संभावित प्रत्याशियों को टिकट बांटे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई सीटों पर फेरबदल की प्रक्रिया भी जारी है और पार्टी ने रणनीतिक रूप से उम्मीदवारों का चयन किया है।

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को सोनवर्षा सीट से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि यह सीट पहले चिराग पासवान के गुट के खाते में जाने की चर्चा में थी। वहीं, भोरे विधानसभा सीट से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:

सोनबरसा – मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा

राजपुर – पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला

जमालपुर – पूर्व मंत्री शैलेश कुमार

वैशाली – सिद्धार्थ पटेल

झाझा – दामोदर रावत

महनार – उमेश कुशवाहा (नामांकन कल होने की संभावना)

इसके अलावा, जेडीयू ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को भी पार्टी सिंबल सौंप दिया है, जो एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि यह कदम इस बात की पुष्टि करता है कि जेडीयू ने अपने स्तर पर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप