न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महागठबंधन से बाहर हुई JMM, बीजेपी ने राहुल और तेजस्वी पर बोला हमला, हेमंत सोरेन की चेतावनी का किया जिक्र

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस फैसले ने सियासत में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन की चेतावनी का भी जिक्र किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 9:30:33

महागठबंधन से बाहर हुई JMM, बीजेपी ने राहुल और तेजस्वी पर बोला हमला, हेमंत सोरेन की चेतावनी का किया जिक्र

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार में महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस कदम ने न सिर्फ बिहार बल्कि झारखंड की राजनीति में भी हलचल मचा दी है।

बीजेपी ने साधा राहुल और तेजस्वी पर निशाना

जेएमएम के इस कदम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और यह साफ कहा है कि अब वह महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। इतना ही नहीं, जेएमएम ने झारखंड में भी गठबंधन पर पुनर्विचार की बात कही है। राहुल और तेजस्वी का अहंकार ही महागठबंधन के टूटने की असली वजह है। बिहार इससे बच गया।”

छह सीटों पर अकेले उतरेगी JMM

जेएमएम ने ऐलान किया है कि वह बिहार की छह विधानसभा सीटों — चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।

पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “हमने बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन के भीतर भी भारी विरोधाभास हैं। कई सीटों पर अंदरूनी कलह की स्थिति है। अब वक्त आ गया है कि हम राज्य में गठबंधन की समीक्षा करें क्योंकि हमें बार-बार धोखा दिया गया है।”

महागठबंधन पर JMM का सीधा हमला

भट्टाचार्य ने आगे कहा, “हम अब महागठबंधन के साथ नहीं रह सकते। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ विश्वासघात किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में बनने वाली अगली सरकार में जेएमएम की भी अहम भूमिका रहे।”

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दल — आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच कई सीटों पर मतभेद बढ़ चुके हैं। बछवाड़ा, रोसरा और राजापाकर जैसी सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं।

चुनावी समीकरणों में बढ़ी हलचल

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
जेएमएम का यह निर्णय आरजेडी के लिए सिरदर्द बन गया है, खासकर झारखंड और बिहार की सीमावर्ती सीटों पर, जहां जेएमएम का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेएमएम का यह कदम न सिर्फ महागठबंधन के लिए झटका है, बल्कि झारखंड के भीतर भी आने वाले दिनों में गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया