न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Exit Poll: सर्वे में NDA को बहुमत मिलने पर भड़के पप्पू यादव, बोले - एग्जिट पोल कब सही रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोटिंग खत्म, एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलने के दावे पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल। जानें पोल ऑफ पोल्स और दूसरे चरण की बंपर वोटिंग की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 9:14:38

Bihar Exit Poll:  सर्वे में NDA को बहुमत मिलने पर भड़के पप्पू यादव, बोले -  एग्जिट पोल कब सही रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग पूरी होने के साथ ही सभी मतदाता अपनी पसंद EVM में डाल चुके हैं। अब परिणाम का फैसला 14 नवंबर को ही आएगा। लेकिन मतदान खत्म होते ही कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर संभावित विजेताओं का अनुमान पेश कर दिया है।

अधिकतर एग्जिट पोल में साफ-साफ संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल जारी होते ही नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी और एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठाए।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “एग्जिट पोल कब सही रहा है? आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन वोट बढ़ा कहां है? मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया है।”

बिहार का ‘पोल ऑफ पोल्स’ क्या कहता है?

विभिन्न एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। अनुमानित सीटों का वितरण इस प्रकार बताया जा रहा है:

NDA: 131-157 सीटें

महागठबंधन: 80-93 सीटें

अन्य: 3-6 सीटें

पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी, जबकि दूसरे चरण में मतदान 11 नवंबर को संपन्न हुआ। अधिकतर एग्जिट पोल्स में नीतीश कुमार की सरकार के गठन की भविष्यवाणी की गई है।

दूसरे चरण में बंपर वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाताओं ने 122 सीटों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 65% से अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 66.90% रहा। कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुआ, जहां मतदान प्रतिशत 75% से ऊपर रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया