न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, CM नायडू ने दिए जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के दिन भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री नायडू ने हादसे पर शोक जताया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 1:28:03

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, CM नायडू ने दिए जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के पावन अवसर पर दर्शन के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। इस भीषण हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

भीड़ बढ़ने से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास की एकादशी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस नियंत्रण खो बैठे। अचानक हुई धक्का-मुक्की के चलते अफरातफरी मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “काशीबुग्गा के वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ अत्यंत पीड़ादायक है। श्रद्धालुओं की मौत से मन व्यथित है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।” सीएम ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि घायल श्रद्धालुओं का हरसंभव उपचार कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सरकार तत्पर है।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर जाकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने को कहा है। इस बीच, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

CMO और मंत्री का बयान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एकादशी के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है।”

राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब