न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली-रोहित : अजहरुद्दीन ने उठाया सवाल, आकाश चोपड़ा ने जताई चिंता, BCCI ने दिया यह अपडेट

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली और टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 8:09:18

कोहली-रोहित : अजहरुद्दीन ने उठाया सवाल, आकाश चोपड़ा ने जताई चिंता, BCCI ने दिया यह अपडेट

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली और टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। अजहर ने इस मामले में अपनी राय सामने रखते हुए एक ट्वीट किया। अजहर ने लिखा, ‘विराट कोहली ने यह जानकारी दी कि वे वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे और रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ब्रेक लेने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए। इन फैसलों से दोनों के बीच तकरार की खबरों को और हवा मिलेगी। दोनों में से कोई भी किसी भी फॉर्मेट को छोड़ना नहीं वाला है।’

इस बीच पूर्व ओपनर व मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की चोट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि क्या हमें दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देना चाहिए? चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रवींद्र जडेजा उपलब्ध नहीं हैं, अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं हैं, राहुल चाहर उपलब्ध नहीं हैं और आपके पास शुभमन गिल भी नहीं हैं और अब कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा भी नहीं हैं। मतलब यह हो क्या रहा है? क्या हमें दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देना चाहिए?

रोहित शर्मा का टीम में नहीं होना काफी खलेगा। अगर उनका सीरीज में खेलना संदिग्ध है, तो भारत की जीत की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं। आपने इंग्लैंड में क्यों अच्छा प्रदर्शन किया? रोहित वहां थे लोकेश राहुल के साथ। रोहित ने अब टेस्ट क्रिकेट से प्यार करना शुरू किया है और उन्हें बल्लेबाजी के दौरान डिफेंड करने और गेंद छोड़ने में मजा आने लगा है। आप मयंक और राहुल को पारी का आगाज करते देख सकते हैं, लेकिन आपके लिए तीसरा ऑप्शन कौन होगा?'

virat kohli,rohit sharma,bcci,india south africa,sports news in hindi

‘कोहली ने वनडे सीरीज से ब्रेक का औपचारिक आग्रह नहीं किया’

इस बीच बीसीसीआई के एक शीर्ष पदाधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे की वनडे सीरीज से ब्रेक का कोई औपचारिक आग्रह नहीं किया है। कोहली सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट की सीरीज में भारत की अगुआई करेंगे। फिर 19 जनवरी से तीन वनडे की सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई पदाधिकारी ने बताया, ‘कोहली ने वनडे सीरीज में नहीं खेलने को लेकर अब तक बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली या सचिव जय शाह को कोई औपचारिक आग्रह नहीं भेजा है।

अगर बाद में कोई फैसला किया जाता है या भगवान ना करे वे चोटिल हो जाते हैं तो फिर अलग बात है। आज की स्थिति के अनुसार वे 19, 21 और 23 जनवरी को होने वाले तीन वनडे में खेलेंगे। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ी पाबंदियों के कारण खिलाड़ियों के परिवार भी उसी चार्टर्ड विमान से यात्रा करेंगे, जिसमें खिलाड़ी और पदाधिकारी यात्रा करेंगे। कप्तान अपने परिवार के साथ यात्रा करेंगे। लेकिन हां, अगर टेस्ट सीरीज के बाद वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की थकान महसूस करते हैं और ब्रेक चाहते हैं तो वे निश्चित तौर पर चयन समिति के अध्यक्ष और सचिव को सूचित करेंगे जो चयन समिति के समन्वयक हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत