न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषभ पंत के जगह ध्रुव जुरेल को वनडे टीम में जगह, BCCI ने किया न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान

ऋषभ पंत की चोट के बाद BCCI ने ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया। जानें जुरेल क्यों बने पंत के लिए उपयुक्त विकल्प और टीम का अपडेटेड स्क्वॉड।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 Jan 2026 2:16:24

ऋषभ पंत के जगह ध्रुव जुरेल को वनडे टीम में जगह, BCCI ने किया न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ी बदलाव की खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। पहला वनडे मैच आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंत ने शनिवार को लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया था, लेकिन अचानक उन्हें पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें अभ्यास बीच में ही छोड़ना पड़ा।

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, "विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द हुआ। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया। मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट का एक्सपर्ट के साथ विस्तार से विश्लेषण किया। पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला और इसलिए उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने ध्रुव जुरेल को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया और जुरेल टीम के साथ जुड़ गए हैं।"

ध्रुव जुरेल क्यों बने सबसे उपयुक्त विकल्प

ध्रुव जुरेल को पंत का सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का हकदार बनाया। उन्होंने 7 मैचों में 500 से अधिक रन बनाए हैं और बंगाल के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 123 रन की पारी खेली थी। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 160 रनों की शानदार पारी भी खेली। इसके अलावा उन्होंने 4 पारियों में अर्धशतक बनाया। शानदार फॉर्म में चल रहे जुरेल को पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड


शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?