परिणीति चोपड़ा पिछले साल मां बनी थीं और तब से उनकी जिंदगी एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद के अनुभवों को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि पोस्टपार्टम फेज में वह खुद को कैसे संभाल रही हैं। परिणीति का कहना है कि उन्होंने पोस्टपार्टम के दो महीने पूरे कर लिए हैं और अब धीरे-धीरे अपनी रूटीन लाइफ में लौट रही हैं। इस दौरान मानसिक शांति और खुद के साथ समय बिताना उनके लिए सबसे अहम रहा है।
पोस्टपार्टम के दौर में मानसिक शांति पर फोकसपरिणीति ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक हालिया वीडियो में इस विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि इस समय उनके लिए मेंटल हेल्थ और मेडिटेशन बेहद जरूरी हो गए हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि मन की स्थिति का सीधा असर शरीर पर पड़ता है। उन्होंने कहा, “अगर आपका दिमाग पॉजिटिव रहता है, तो आपका शरीर भी उसी एनर्जी के साथ काम करता है।” उनके मुताबिक, सकारात्मक सोच न सिर्फ भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि शारीरिक रिकवरी में भी मदद करती है।