न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द राजा साब’ का संडे धमाका, तीन दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘धुरंधर’ का टूटा रिकॉर्ड

घटती कमाई के बावजूद प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने संडे को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 11:57:25

‘द राजा साब’ का संडे धमाका, तीन दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘धुरंधर’ का टूटा रिकॉर्ड

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100.60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली। इसके साथ ही प्रभास ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब ऐसे इकलौते भारतीय अभिनेता बन चुके हैं जिनकी छह फिल्मों ने पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।

इससे पहले प्रभास की जिन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर सेंचुरी लगाई थी, उनमें ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘साहो’, ‘आदिपुरुष’, ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ शामिल हैं। हालांकि, जबरदस्त शुरुआत के बाद फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ती नजर आई। अब सवाल यही है कि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया?

तीसरे दिन कैसा रहा ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस हाल?

शानदार ओपनिंग के बावजूद, मारुति के निर्देशन में बनी ‘द राजा साब’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली नहीं बल्कि कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया और रिव्यू प्लेटफॉर्म्स पर कई दर्शकों ने फिल्म की अव्यवस्थित कहानी, कमजोर पटकथा, गैर-तार्किक घटनाक्रम और साधारण संवादों पर सवाल उठाए हैं।

कई समीक्षकों का मानना है कि फिल्म हॉरर और कॉमेडी के संतुलन को प्रभावी ढंग से पेश करने में चूक गई है। कुछ ने तो इसे प्रभास के करियर की सबसे बड़ी निराशाजनक फिल्मों में से एक तक करार दे दिया। इन नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दिया, लेकिन इसके बावजूद ‘द राजा साब’ ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

तीन दिनों की कमाई का पूरा हिसाब

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने प्रीव्यू शोज़ से 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज के पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100.60 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 51.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इस दिन यह फिल्म 26 करोड़ रुपये ही जोड़ सकी।

वहीं, ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार यानी तीसरे दिन ‘द राजा साब’ ने लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड टूटा

भले ही ‘द राजा साब’ की कमाई का ग्राफ नीचे आता दिख रहा हो, लेकिन तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रभास की इस फिल्म ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 103 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, लगातार मिल रहे निगेटिव रिव्यू को देखते हुए अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीकडेज़ में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है और क्या यह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो पाएगी या नहीं।

‘द राजा साब’ की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन डिटेल्स

प्रभास के अलावा ‘द राजा साब’ में संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, कृति प्रसाद और ईशान सक्सेना ने अपने प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

गौरतलब है कि फिल्म को पहले 10 अप्रैल और फिर 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स से जुड़े कामों में बार-बार देरी के चलते इसकी रिलीज़ कई बार टालनी पड़ी। आखिरकार अब यह फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंची है और बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड