न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप ‘लव बॉम्बिंग’ के शिकार तो नहीं? जल्द पहचानें वरना पछताना पड़ेगा

Gen Z में तेजी से फैल रहा ‘लव बॉम्बिंग’ का ट्रेंड। अगर आपके रिलेशनशिप में शुरुआती दिनों में अत्यधिक प्यार, गिफ्ट्स और अटेंशन मिला और अब पार्टनर दबाव बनाने लगा है, तो सावधान रहें। जानें लव बॉम्बिंग क्या है और इससे कैसे बचा जाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 Jan 2026 8:19:37

कहीं आप ‘लव बॉम्बिंग’ के शिकार तो नहीं? जल्द पहचानें वरना पछताना पड़ेगा

आज के दौर में प्यार और रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। हर नई पीढ़ी अपने नियम, अपने मूल्य और अपनी प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ती है। Gen Z ने यह साबित कर दिया है कि अब किसी भी रिश्ते की सीमाएँ और नियम उन्हें खुद तय करने हैं। इसी बदलाव के बीच रिश्तों में एक नया ट्रेंड उभरकर सामने आया है, जिसे कहा जाता है ‘लव बॉम्बिंग’।

यह एक ऐसा जाल है, जिसमें भावनात्मक रूप से फंसने का खतरा काफी अधिक होता है। अगर आपके रिलेशनशिप की शुरुआती दिनों में आपको अत्यधिक प्यार, अटेंशन, गिफ्ट्स और तारीफ मिली, और अब लगता है कि आपका पार्टनर आप पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रहा है या आप उसके दबाव में हैं, तो संभव है कि आप इस लव बॉम्बिंग का शिकार हो चुके हों।

लव बॉम्बिंग क्या है?

लव बॉम्बिंग तेजी से फैलता ट्रेंड है, खासकर नई पीढ़ी के बीच। इसमें अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब कोई नई रिलेशनशिप शुरू होती है, तो पार्टनर आपको अत्यधिक अटेंशन देना शुरू कर देता है। सुबह-सुबह मैसेज और कॉल, हर थोड़े समय पर हालचाल पूछना, आपके परिवार और दोस्तों के बारे में जानकारी लेना, आपकी तारीफ करना, गिफ्ट्स देना और हर छोटी-छोटी जरूरत पूरी करना – यह सब लव बॉम्बिंग के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

लेकिन समय के साथ व्यवहार बदल जाता है। अचानक पार्टनर बातचीत कम कर देता है, आपके प्रति ध्यान घटता है, और वह आप पर दबाव डालने लगता है। आपकी स्वतंत्रता को सीमित करने की कोशिश करने लगता है और आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करता है। ऐसे बदलावों को देखकर समझा जा सकता है कि यह सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि भावनात्मक नियंत्रण का खेल है।

लव बॉम्बिंग से कैसे बचें?

असल में लव बॉम्बिंग एक प्रकार का जाल है, जिसका उपयोग कुछ लोग अपने पार्टनर को भावनात्मक रूप से फंसाने के लिए करते हैं। यह सच्चा प्यार नहीं बल्कि मन-मुटाव और धोखे का तरीका है। इससे बचने के लिए सबसे पहले हेल्दी रिलेशनशिप को महत्व दें, जिसमें दोनों पक्षों को बराबरी का सम्मान और प्यार मिले।

रिलेशनशिप में जल्दबाजी न करें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना खतरे की घंटी हो सकती है। अगर आपको लगता है कि पार्टनर आप पर दबाव डाल रहा है, या आपको परिवार और दोस्तों से अलग करने की कोशिश कर रहा है, तो इसे चेतावनी के संकेत समझें।

यदि आपको महसूस हो कि यह रिश्ता अब बोझिल या टॉक्सिक हो गया है, तो समय रहते उससे बाहर निकलना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। याद रखें, प्यार में सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सबसे अहम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत