न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान बट ने इसके लिए की भारत की तारीफ, कमेंट्री में वापसी के लिए तैयार हैं शास्त्री, प्रोमो से मिले संकेत

भारतीय टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है। खिलाड़ी प्रेक्टिस में जुटे हुए हैं। भारत ने आज तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 11:18:47

सलमान बट ने इसके लिए की भारत की तारीफ, कमेंट्री में वापसी के लिए तैयार हैं शास्त्री, प्रोमो से मिले संकेत

भारतीय टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है। खिलाड़ी प्रेक्टिस में जुटे हुए हैं। भारत ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में सात सीरीज खेली है लेकिन उसे जीत नहीं मिली। टीम इंडिया इस बार इतिहास रचना चाहती है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की वजह से दौरे एक सप्ताह आगे खिसक गया था। ऐसे में दोनों भारत और दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की सहमति से टेस्ट व वनडे सीरीज कायम रखी गई, जबकि चार मैच की टी20 सीरीज स्थगित कर दी गई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने भारत के इस फैसले की तारीफ की है।

बट ने कहा कि टी20 सीरीज छोड़ने से भारत की प्राथमिकताओं का पता चलता है। हां, यह सच है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होना है लेकिन इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में इस फॉर्मेट का काफी क्रिकेट खेलने को मिलेगा। हो सकता है कि भारतीय टीम विश्व कप के करीब आने पर ऑस्ट्रेलिया जाए और वहां एक सीरीज खेले, क्योंकि उन्होंने पूर्व में ऐसा किया है। भारत ऐसी व्यवस्था कर सकता है। और भी कारण हो सकते हैं, मगर एक बात पक्की है कि भारत की प्राथमिकता वनडे और टेस्ट क्रिकेट है। उल्लेखनीय है कि साल 2010 में बट पर इंग्लैंड में एक टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पांच साल का बैन लगाया गया था। उनके साथ मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर भी दोषी पाए गए थे। 37 साल के बट ने 33 टेस्ट, 78 वनडे और 24 टी20 मैच खेले हैं।

salman butt,ravi shastri,india,south africa,commentator shastri,sports news in hindi

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कमेंट्री कर सकते हैं रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल नवंबर में टी20 विश्व कप के साथ ही पूरा हो गया था। शास्त्री के साथ भारत ने तीनों फॉर्मेट में कई शानदार जीत दर्ज की। शास्त्री टीम इंडिया के साथ सात साल तक डायरेक्टर और कोच के रूप में सेवा देने से पहले कमेंटेटर की भूमिका निभाते थे। अब वे फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट सकते हैं। शास्त्री कमेंट्री पैनल में वापसी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शास्त्री दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जाने वाली सीरीज में कमेंट्री करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने शास्त्री को लेकर एक प्रोमो जारी किया है। इसमें शास्त्री किचन में खड़े कुछ चखते दिख रहे हैं। वीडियो का कैप्शन है “कुछ पक रहा है.. बताओ रवि शास्त्री यहां क्यों हैं और जानकारी के लिए संपर्क में रहें।”

यह देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फैंस को फिर से शास्त्री की जोशीली आवाज सुनने के साथ बतौर एक्सपर्ट उनका नजरिया जानने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 59 साल के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ समय बाद ही कमेंट्री में मोर्चा संभाल लिया था। कमेंटेटर बॉक्स में शास्त्री और सुनील गावस्कर की जोड़ी खूब जमी। शास्त्री ने कई ऐतिहासिक मौकों पर कमेंट्री की है, जिसमें भारत की 2007 टी20 विश्व कप जीत, युवराज सिंह के छह छक्के, वानखेड़े स्टेडियम में धोनी का विश्व कप जिताने वाला छक्का शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत