न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची T20 मैच : भारत की नजर सीरीज जीत पर, 100 फीसदी दर्शकों की अनुमति, चाहर-रोहित की फोटो वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 11:23:09

रांची T20 मैच : भारत की नजर सीरीज जीत पर, 100 फीसदी दर्शकों की अनुमति, चाहर-रोहित की फोटो वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह शाम 7 बजे से शुरू होगा। जयपुर में हुआ पहला मैच टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता था। भारत दूसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। इस स्टेडियम में भारत ने अब तक दो टी20 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की। श्रीलंका के खिलाफ 12 फरवरी 2016 को एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 69 रन से और 7 अक्टूबर 2017 को विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था। माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ जयपुर में जीतने वाली टीम कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करेंगे। यह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का होम ग्राउंड है, लेकिन पिछले मैच की तरह यहां भी उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।

इस मैच में भी ओस और टॉस की भूमिका अहम होगी। पिच क्यूरेटर एसबी सिंह के अनुसार टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यह हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल होगा। आम तौर पर यह बल्लेबाजों का मददगार विकेट है। मैच की पूर्व संध्या पर द्रविड़ अचानक पिच का मुआयना करने के लिए पहुंचे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने भी पिच का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह ओवरऑल छठी टी20 सीरीज है। न्यूजीलैंड को 3 जबकि टीम इंडिया को 2 सीरीज में जीत मिली है। टीम इंडिया ने पिछले साल न्यूजीलैंड में खेली गई 5 मैच की टी20 सीरीज 5-0 से जीती थी।

ranchi t20 match,india,newzealand,jharkhand highcourt,deepak chahar,rohit sharma,sports news in hindi

झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी मैच के आयोजन की अनुमति

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में होने वाले मैच के आयोजन को अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोजकों को स्टेडियम की 100 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ मैच कराने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मैच है और इसे इस चरण में रोका नहीं जा सकता है। याचिकाकर्ता को यह छूट दी गई है कि वह इस मामले को आगे भी कोर्ट के समक्ष उठा सकता है कि कोविड-19 महामारी के मौजूदा हालात में इस मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के मैदान में पूरी दर्शक क्षमता से मैच कराने की छूट राज्य सरकार ने किस आधार पर दी। एडवोकेट धीरज कुमार ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर 100 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ मैच आयोजित करने पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की थी।

ranchi t20 match,india,newzealand,jharkhand highcourt,deepak chahar,rohit sharma,sports news in hindi

जयपुर मैच के बाद चाहर ने रोहित के साथ शेयर की फोटो

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में चाहर और रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। चाहर ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘15 साल बाद इसी मैदान की तस्वीर। मैं और रोहित भैया, हम दोनों की दाढ़ी तब नहीं थी।’ ये दोनों तस्वीर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की हैं। ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय कि रोहित ने जयपुर में 48 रन की पारी खेली। हालांकि चाहर काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 42 रन लुटाए और एक ही विकेट मिला। चाहर घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने राजस्थान को दो बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। चाहर आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत