🚨 SHOCKING PIRACY
A restaurant in Ohio was caught streaming a pirated print of #TheRajaSaab on Day 1 in the USA.
It’s theft that kills overseas revenues and sabotages films from the inside.
Piracy = slow death of cinema. 🎬#TheRajaSaab पायरेसी नेटवर्क पर पुलिस की सख्ती जारी
पायरेट वेबसाइट ऑपरेटर रवि ईमांदी की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब पुलिस का फोकस अन्य कुख्यात पायरेटेड वेबसाइट्स पर है। अधिकारियों को संदेह है कि ‘नवीन’ नाम का एक व्यक्ति 5movierulz और 1tamilmv जैसी बदनाम साइट्स का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स श्रीलंका से इन वेबसाइट्स को कंट्रोल कर रहा है और तमिल मूल का नागरिक है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हाल के दिनों में कई नई फिल्मों के कैमकॉडर प्रिंट्स ऑनलाइन रिकॉर्ड कर अवैध रूप से अपलोड किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ के अलावा ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में भी इन पायरेटेड प्लेटफॉर्म्स पर गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम होती पाई गई हैं, जिससे फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान हो रहा है।
फिल्म ‘द राजा साब’ के बारे में
‘द राजा साब’ का निर्देशन मारुति ने किया है, जबकि इसे People Media Factory और IVY Entertainment के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मलविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरिना वहाब जैसे कलाकार शामिल हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता दादा की तलाश में निकलता है। इस खोज के दौरान वह अपने परिवार से जुड़े कई रहस्यमय और डरावने सच से रूबरू होता है, जो कहानी को हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण बनाते हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसे लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है।













