न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में होगी 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी, भारत को 3 ICC टूर्नामेंट की मेजबानी, टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे बोल्ट

आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान में करीब तीन दशक बाद बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होने जा रही है। वह वर्ष 2025 में इंटरनेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 9:17:28

पाकिस्तान में होगी 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी, भारत को 3 ICC टूर्नामेंट की मेजबानी, टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे बोल्ट

आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान में करीब तीन दशक बाद बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होने जा रही है। वह वर्ष 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की। पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि पाकिस्तान ने 1996 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से किसी आईसीसी टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी नहीं की हैं।

पाकिस्तान 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद ज्यादा मैच आयोजित नहीं कर पाया है। वह अपने मेजबानी वाले मैच यूएई में खेलता है। चैंपियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी हो रही है। पिछली बार 2017 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को इस साल टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में खेलना था, लेकिन वे सुरक्षा कारणों से पीछे हट गए।

pakistan,india,icc tournaments,trent boult,t20 world cup,odi world cup,sports news in hindi

वर्ष 2024 से 2031 के बीच भारत में होंगे ये 3 बड़े टूर्नामेंट

आईसीसी ने अमेरिका और वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के मेजबान के रूप में चुना। यह उत्तर अमेरिका में पहली वर्ल्ड इवेंट होगी। भारत को आईसीसी के तीन टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप और 2031 में होने वाला वनडे विश्व कप शामिल है। भारत वनडे विश्व कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ सह मेजबान होगा। इसके अलावा भारत 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अकेले करेगा।

हाल ही खत्म हुए टी20 विश्व कप का मेजबान भारत ही था लेकिन कोविड-19 के चलते उसने इसे ओमान और यूएई में आयोजित किया। भारत 1987, 1996 और 2011 में वनडे विश्व कप की सह मेजबानी कर चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2011 में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। वैसे आपको बता दें कि 2023 का वनडे विश्व कप भी भारत में ही होना है, जिसकी घोषणा काफी पहले की जा चुकी है। खेल की संचालन संस्था ने कहा कि आईसीसी के 14 सदस्य 2024 से 2031 के बीच आईसीसी मेंस टूर्नामेंटों की मेजबानी करेंगे।

pakistan,india,icc tournaments,trent boult,t20 world cup,odi world cup,sports news in hindi

होम समर शुरू होने से पहले खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं बोल्ट

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भारत के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने के तुरंत बाद स्वदेश लौट जाएंगे। उन्हें दो मैच की टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया है। अब खुद बोल्ट ने ही बताया है कि आखिर क्यों वे टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो इंटरव्यू में बोल्ट ने कहा कि हर किसी की नजर न्यूजीलैंड के समर पर है। जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं लाल गेंद को अपने हाथ में लेने के लिए उत्सुक हूं। लगभग 12 हफ्तों से मैं लगातार क्रिकेट खेल रहा हूं और यही कारण है कि न्यूजीलैंड का होम समर शुरू होने से पहले मैं खुद को थोड़ा रिफ्रेश करना चाहता हूं।

बोल्ट ने जून की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और फिर भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। इसके बाद वे आईपीएल-14 के यूएई चरण में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। फिर टी20 विश्व कप और अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 सीरीज से ब्रेक लिया है और वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर और दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत