न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LSG Vs CSK: 2206 दिनों बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने MS धोनी, बोले- मैं खुद हैरान था

IPL 2025 में CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया, धोनी बने प्लेयर ऑफ द मैच। 11 गेंदों में 26 रन की तेज़ पारी से जीत दिलाई, लेकिन अवॉर्ड पाकर खुद हैरान हुए धोनी। जानिए मैच की पूरी कहानी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 9:51:52

LSG Vs CSK: 2206 दिनों बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने MS धोनी, बोले- मैं खुद हैरान था

आईपीएल 2025 में सोमवार, 14 अप्रैल को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर अपनी हार की लकीर तोड़ दी। इस जीत के हीरो बने महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें उनके तूफानी 26 रन (11 गेंदों में) की बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। लेकिन खुद धोनी इस फैसले से हैरान नजर आए।

धोनी ने मैच के बाद कहा, "मैं भी सोच रहा था कि आप लोग मुझे प्लेयर ऑफ द मैच क्यों दे रहे हैं। मुझे लगता है कि नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। साथ ही हमारे नए गेंदबाज़ों ने भी अच्छी शुरुआत दिलाई।"

गौरतलब है कि धोनी को पिछली बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रनों की पारी के लिए मिला था। यह उनके आईपीएल करियर का 18वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड है।

'यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाएगी'

धोनी ने माना कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "जब आप ऐसे टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो हर जीत मायने रखती है। हाल के मैचों में चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं जा रही थीं, लेकिन ये जीत हमारे लिए अहम है। यह मुकाबला मुश्किल था, लेकिन जीत दर्ज करना अच्छा लगा।"

धोनी ने यह भी स्वीकार किया कि टीम को पिछले मैचों में पावरप्ले में खासकर बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, "हम पावरप्ले में लय नहीं पकड़ पा रहे थे, लेकिन मिडल ओवर्स में हमने वापसी की और डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाज़ी की। बल्लेबाज़ी में शुरुआत अच्छी नहीं मिल रही थी और जल्दी विकेट गिरना चिंता की बात थी। चेन्नई की धीमी पिचें भी इसका एक कारण हो सकती हैं। हालांकि बाहर हमने बेहतर बल्लेबाज़ी की है। जरूरी है कि बल्लेबाज़ी यूनिट मिलकर प्रदर्शन करे।"

‘बॉलिंग यूनिट अब तक बेहतर, कुछ बदलाव ज़रूरी थे’

धोनी ने यह भी कहा कि अब तक गेंदबाज़ी यूनिट ने बल्लेबाज़ों से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसी वजह से कुछ बदलाव किए गए। उन्होंने कहा, "हम अश्विन पर पावरप्ले में ज़्यादा दबाव डाल रहे थे, इसलिए हमने बदलाव किए ताकि हमारे पास और विकल्प हों। मुझे लगता है कि इस मैच में जो गेंदबाज़ी आक्रमण था, वह ज़्यादा संतुलित था। हम बतौर गेंदबाज़ी यूनिट अच्छा कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाज़ी में और सुधार की ज़रूरत है।"

अब CSK 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत