न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीसंत की पत्नी पर ललित मोदी का पलटवार, बोले – मैंने सच कहा तो गुस्सा क्यों?

वीडियो सामने आने के बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को कठघरे में खड़ा किया था और इसे ‘घृणित, निर्दयी और अमानवीय’ बताया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 12:14:33

श्रीसंत की पत्नी पर ललित मोदी का पलटवार, बोले – मैंने सच कहा तो गुस्सा क्यों?

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत से जुड़ा ‘स्लैपगेट विवाद’ एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में ललित मोदी ने 2008 के आईपीएल सीजन का वह वीडियो जारी किया, जिसमें हरभजन सिंह मैदान पर श्रीसंत को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद, श्रीसंत मैदान पर ही रोते हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को कठघरे में खड़ा किया था और इसे ‘घृणित, निर्दयी और अमानवीय’ बताया था। ललित मोदी ने अब भुवनेश्वरी पर पलटवार किया है। वह 'स्लैपगेट' वीडियो पर श्रीसंत की पत्नी के रिएक्शन से हैरान हैं।

भुवनेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि, "ललित मोदी और माइकल क्लार्क शर्म करो। आप लोग इंसान भी नहीं हैं कि सिर्फ अपनी सस्ती लोकप्रियता और विचारों के लिए 2008 की किसी घटना को घसीट रहे हैं। श्रीसंत और हरभजन दोनों बहुत पहले ही आगे बढ़ चुके हैं। वे अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं, फिर भी आप उन्हें पुराने जख्मों में फिर से घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। बेहद घिनौना, निर्दयी और अमानवीय।"

इस पर पलटवार करते हुए ललित मोदी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह (भुवनेश्वरी) क्यों गुस्सा हो रही हैं। मुझसे एक सवाल पूछा गया था और मैंने सच बता दिया। मैं हमेशा सच बोलता हूं और यही कहा कि श्रीसंत उस घटना के पीड़ित थे। इससे पहले किसी ने मुझसे यह सवाल पूछा ही नहीं था।”

ललित मोदी का यह बयान और वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। क्रिकेट प्रशंसकों में इस घटना को लेकर एक बार फिर पुरानी यादें ताज़ा हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत