न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीर्ति ने इस बात में चयनकर्ताओं को बताया कोहली से कम, रोहित ने NCA में U-19 टीम को दिए टिप्स

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। हालांकि कोहली को लेकर बयानबाजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 11:44:33

कीर्ति ने इस बात में चयनकर्ताओं को बताया कोहली से कम, रोहित ने NCA में U-19 टीम को दिए टिप्स

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। हालांकि कोहली को लेकर बयानबाजी जारी है। दरअसल हाल ही में बीसीसीआई ने कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली थी। वे टी20 टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं। इन्हीं बातों को लेकर बवाल चल रहा है। कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बात कही वह बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली के बयान से बिल्कुल अलग थी। अब 1983 में वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद ने भी कोहली की पैरवी करते हुए चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। कीर्ति ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ये नहीं कहना चाहता था, लेकिन मुझे ये कहना पड़ रहा है।

मैं चयनकर्ताओं का अपमान नहीं करना चाहता वो अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर आप उनके कुल मैच देखें तो कोहली ने जितना खेला है उसका आधा भी नहीं है। अगर आप किसी भी फॉर्मेट के कप्तान को बदलते हैं तो आपको बीसीसीआई अध्यक्ष को बताना होता है। अगर गांगुली को इसके बारे में पता था तो वे अनौपचारिक रूप से ही कोहली से बात कर सकते थे। मुझे लगता है कि कोहली नाराज नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें कप्तानी के पद से हटाया गया है उससे वे जरूर आहत हुए होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य चयनकर्ता पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने 23 टेस्ट और 65 वनडे खेले हैं। चयन समिति के अन्य सदस्य देवाशीष मोहंती ने 2 टेस्ट व 45 वनडे, अभय कुरुविला ने 10 टेस्ट व 25 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

kirti azad,rohit sharma,virat kohli,sourav ganguly,bcci,nca,sports news in hindi

रोहित फिटनेस हासिल करने के लिए एनसीए पहुंचे, बीसीसीआई ने पोस्ट की फोटो

भारतीय टेस्ट टीम के नए उप कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए। उम्मीद है कि वे तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले तक ठीक हो जाएंगे। रोहित चोट से उबरने और फिटनेस हासिल करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पहुंचे हैं। रोहित एनसीए में अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से बात कर उन्हें टिप्स देते हुए दिखे। एनसीए में भारत के अंडर-19 खिलाड़ी एशिया कप और विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। रोहित युवा खिलाड़ियों के साथ खास सेशन में बात करते हुए नजर आए।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर ऐसी ही कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। बीसीसीआई ने लिखा, टीम इंडिया के सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा रिहैब के समय का फायदा उठा रहे हैं जहां उन्होंने अंडर-19 टीम के कैंप में शामिल खिलाड़ियों से बातचीत की। टीम को जल्द ही दिल्ली के यश ढुल की कप्तानी में एशिया कप में हिस्सा लेना है। आपको बता दें कि अब भारतीय टीम की टी20 और वनडे टीम की बागडोर रोहित के हाथों में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत