न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने पाकिस्तान को हराया, विश्व बैडमिंटन : श्रीकांत और लक्ष्य ने रचा इतिहास, सिंधु हारीं

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पांच देशों के राउंड रोबिन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 8:17:32

हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने पाकिस्तान को हराया, विश्व बैडमिंटन : श्रीकांत और लक्ष्य ने रचा इतिहास, सिंधु हारीं

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पांच देशों के राउंड रोबिन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। भारत ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से शुक्रवार को ढाका में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। हरमनप्रीत ने 8वें और 53वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। आकाशदीप सिंह ने 42वें मिनट में मैदानी गोल किया, जो उनका टूर्नामेंट में दूसरा गोल है। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने 45वें मिनट में किया। भारतीय गोलकीपर सूरज करकरे ने कई बेहतरीन सेव किए और पाकिस्तान को गोल करने से रोका।

भारत की यह दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से करारी शिकस्त दी थी, जबकि कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारत अभी सात अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अब भी पहली जीत का इंतजार है। उसने जापान के खिलाफ पहला मैच गोलरहित ड्रॉ खेला था। पाकिस्तान के दो मैच से एक अंक है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान पिछली बार मस्कट में खेले गए टूर्नामेंट में संयुक्त विजेता बने थे। तब बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाया था।

indian hockey team,pakistan,asian champions tournament,pv sindhu,kidambi srikanth,lakshya sen,sports news in hindi

श्रीकांत और लक्ष्य पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंधु का सफर थमा

भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत और युवा लक्ष्य सेन ने शुक्रवार (17 दिसंबर) को स्पेन में बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रचते हुए भारत के लिए कम से कम दो पदक पक्के किए। श्रीकांत और लक्ष्य शनिवार को आमने-सामने होंगे। इसका मतलब है कि इनमें से एक का रजत और एक का कांस्य पदक तय है। हालांकि महिला एकल में भारत को निराशा हाथ लगी और मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधु को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 12वीं वरीय श्रीकांत ने नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ को क्वार्टर फाइनल में 21-8 21-7 से हराया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में गैर वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के जुन पेंग झाओ को 21-15, 15-21, 22-20 से मात दी। श्रीकांत व लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण (1983 में कांस्य) और बी साई प्रणीत (2019 में कांस्य) ने ही पुरुष वर्ग में पदक जीते थे। महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइ जू ने क्वार्टर फाइनल में सिंधु को 21-17, 21-13 से हरा दिया। दुनिया की सातवें नंबर की शटलर, विश्व चैंपियनशिप में पांच पदकधारी और दो ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 2019 में यह खिताब जीता था और 2020 में कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट हुआ नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत