Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर T20 मैच : भारत का जीत से श्रीगणेश, ये है रोहित-साउदी की रिएक्शन, बोल्ट ने सूर्य को दिया गिफ्ट!

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का जीत से श्रीगणेश किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 11:37:48

जयपुर T20 मैच : भारत का जीत से श्रीगणेश, ये है रोहित-साउदी की रिएक्शन, बोल्ट ने सूर्य को दिया गिफ्ट!

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का जीत से श्रीगणेश किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत दो गेंद पहले पांच विकेट से जीतने में सफल रहा। इसके साथ ही उसने पिछले दिनों टी20 विश्व कप में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। भारत ने 165 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। एक समय भारत आसान जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने जबरदस्त अनुशासन दिखाते हुए मैच को रोमांचक मोड़ तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 40 गेंद में 62 रन ठोके। कप्तान व ओपनर रोहित शर्मा ने 36 गेंद का सामना करते हुए पांच चौकों व दो छक्कों की बदौलत 48 रन जुटाए। दूसरे ओपनर लोकेश राहुल 15 रन पर आउट हुए।

विकेटकीपर ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने डेरिल मिशेल की गेंद पर विजयी चौका जड़ा। अपना पहला मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर 4 और श्रेयस अय्यर 5 रन पर आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दो और कप्तान टिम साउदी, मिशेल सैंटनर और डेरिल ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल और चैपमैन के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। ओपनर गुप्टिल 42 ने गेंद पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 70 और चैपमैन ने 50 गेंद पर छह चौकों व दो छक्कों के सहारे 63 रन बटोरे। भुवनेश्वर कुमार व आर अश्विन को 2-2 तथा मोहम्मद सिराज व दीपक चाहर को 1-1 विकेट मिला। दूसरा टी20 मैच 19 नवंबर को रांची में होगा।


first t20 match,india,newzealand,rohit sharma,suryakumar yadav,tim southee,jaipur,sports news in hindi हर समय काम नहीं आती पावर हिटिंग : रोहित, मैन ऑफ द मैच सूर्य बोले...

जीत के बाद नए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने जितना सोचा था, यह मुकाबला उतना आसान नहीं रहा। इससे खिलाड़ियों को सबक मिला कि क्या करना चाहिए और हर समय पावर हिटिंग काम नहीं आती। एक कप्तान के तौर पर मैं खुश हूं कि हम जीत गए। कुछ खिलाड़ियों की कमी खली लेकिन दूसरे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला। गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने न्यूजीलैंड को 180 के पास जाने से रोक दिया जो एक समय मुमकिन लग रहा था। हमने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ खूब क्रिकेट खेला है। आईपीएल में बोल्ट मुंबई के लिए ही खेलते हैं। मुझे पता है जब बोल्ट मिडविकेट और फाइन लेग लगाते हैं तो वे बाउंसर ही फेंकने की कोशिश करते हैं। सूर्यकुमार को इसका फायदा मिला।

मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने कुछ भी अलग नहीं किया। पिछले तीन-चार साल से जो कर रहा हूं वही किया। मैं नेट्स में भी इसी तरह बैटिंग करता हूं और फिर उसे मैच में दोहराता हूं। मैं मैच को खत्म करना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आप इसी तरह सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। जहां तक बोल्ट की बात है तो मेरी बीवी का बर्थडे था और यह उनकी तरफ से परफेक्ट गिफ्ट रहा। उल्लेखनीय है कि सूर्या जब 57 रन पर थे तो बोल्ट ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि बाद में वे बोल्ट की गेंद पर ही बोल्ड हो गए। बोल्ट और सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे।


first t20 match,india,newzealand,rohit sharma,suryakumar yadav,tim southee,jaipur,sports news in hindi कीवी कप्तान टिम साउदी ने की चैपमैन की तारीफ, डेरिल मिशेल के लिए कहा...

मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने कहा कि आप हमेशा परिणाम बेहतर चाहते हैं। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला। मार्क चैपमैन ने हाल में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है और जिस तरह से उन्होंने खेला वह देखना बहुत ही सुखद था। यह ठीक मार्जिन का खेल था। 164 का स्कोर एक अच्छा स्कोर था, हम गेंद के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहते थे लेकिन हमने बीच में अच्छी वापसी की। निश्चित रूप से सैंटनर ने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच को अंतिम ओवर तक ले जाना टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। हमने मैदान के साथ ज्यादा उम्मीदें लगाईं, पिछले कुछ मैचों से भी अच्छा रहा। डेरिल मिचेल स्काउटिंग करते हैं और हमेशा गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमने शायद उन्हें पर्याप्त रन नहीं दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology