न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : स्टोक्स ने वार्नर को नो बॉल पर किया बोल्ड लेकिन…, इयान चैपल ने की रूट की आलोचना

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में पांच मैच की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Dec 2021 11:17:04

एशेज सीरीज : स्टोक्स ने वार्नर को नो बॉल पर किया बोल्ड लेकिन…, इयान चैपल ने की रूट की आलोचना

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में पांच मैच की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार (9 दिसंबर) को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स के पहले ओवर को लेकर विवाद छिड़ गया। स्टोक्स ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर बाएं हाथ के स्टार कंगारू ओपनर डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन टीवी रिप्ले में पता चला कि यह नो बॉल थी। इस तरह वार्नर भाग्यशाली रहे। वार्नर उस समय 17 रन पर थे। विवाद तब शुरू हुआ, जब रिप्ले में देखा गया कि स्टोक्स के उस ओवर की पहली चारों गेंद नो बॉल ही थीं, लेकिन अंपायर ने सिर्फ चौथी गेंद को नो बॉल करार दिया, जिस पर वार्नर आउट हुए थे।

आईसीसी के नियम के अनुसार टीवी अंपायर की जिम्मेदारी हर गेंद देखने की है कि यह नो बॉल है या नहीं। इसके लिए नई तकनीक काम में ली जाती है। हालांकि इस सीरीज के होस्ट ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन ने इस बात की पुष्टि की कि टेस्ट शुरू होने से पहले हर गेंद चेक करने का जो सिस्टम होता है, उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए इसमें सिर्फ उन गेंदों को चेक किया जा रहा है, जिन पर विकेट गिरेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने इस चूक की कड़ी निंदा की है।

ashes series,australia,england,ben stokes,ian chappell,joe root,sports news in hindi

इयान चैपल के हिसाब से रूट से बढ़िया कप्तान साबित हो सकते हैं ये

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान इयान चैपल ने इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी को लेकर रिएक्शन दी है। चैपल ने जो रूट की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि वहां पर कंडीशंस ओवरकास्ट थी और तेज गेंदबाजों को मदद मिलना तय था लेकिन इसके बावजूद रूट ने पहले बैटिंग चुनी और इसी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 147 रन पर ढेर कर दिया। चैपल ने स्पोर्ट्सडे पर बातचीत के दौरान कहा कि मेरे हिसाब से रूट बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तान उतने अच्छे नहीं हैं। वे चीजों के बारे में अच्छे से सोच नहीं पाते हैं और ऑस्ट्रेलिया में सफलता हासिल करने के लिए आपका विजन क्लियर होना चाहिए। मेरा मानना है कि पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बेहतर कप्तान साबित होंगे।

सीरीज खत्म होने तक वे रूट से काफी आगे निकल जाएंगे। मेरे हिसाब से इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स अच्छे कप्तान रहेंगे। आक्रामक प्लेयर आम तौर पर बेहतर कप्तान नहीं होते हैं लेकिन स्टोक्स के पास बेहतरीन गुण हैं। उनके पास बेहतरीन दिमाग है। वे बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं और फील्डिंग भी शानदार करते हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर माइकल वॉन ने कहा कि गाबा की पिच काफी अच्छी है। मैंने अपने समय में एशेज क्रिकेट को जितना देखा है, उससे कहीं ज्यादा बेहतरीन पिच है। इंग्लैंड की टेस्ट बल्लेबाजी ने लंबे समय से ऐसी पिचों का सामना नहीं किया है। मैं इस बात से भी हैरान हूं कि इस तरह की पिच पर स्टुअर्ट ब्रॉड को नहीं खिलाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत