न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आकाश चोपड़ा बोले, श्रीलंका की मुख्य टीम ही जीत जाए तो चमत्कार होगा, दूसरे दर्जे की खेली तो…

कोरोनावायरस के कारण भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज 4 दिन आगे खिसका दी गई है। इससे दौरे पर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 1:05:10

आकाश चोपड़ा बोले, श्रीलंका की मुख्य टीम ही जीत जाए तो चमत्कार होगा, दूसरे दर्जे की खेली तो…

कोरोनावायरस के कारण भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज 4 दिन आगे खिसका दी गई है। इससे दौरे पर खेले जाने वाले सभी 6 मैच (3 वनडे और टी20) का कार्यक्रम बदल गया है। कहा जा रहा है कि श्रीलंका आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने दूसरे दर्जे की टीम भी उतार सकता है। यह खबर सामने आने के बाद दाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चुटकी ली है। चोपड़ा का मानना है कि श्रीलंका की वर्तमान टीम ही इतनी कमजोर है कि वो भारत से शायद ही जीते, अगर दूसरे दर्जे की टीम हुई तो फिर सीरीज का कोई फायदा नहीं होगा।


यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया वीडियो

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि श्रीलंका ने दो टीम तैयार की हुई हैं। एक टीम आइसोलेशन में है जो कि इंग्लैंड से लौटी है, वहीं दूसरी टीम दांबुला में प्रेक्टिस कर रही है। श्रीलंका की पहली वाली टीम ही काफी कमजोर है। श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी ही मानते हैं कि अगर श्रीलंका की मुख्य टीम ही भारत के खिलाफ एक मैच जीत जाए तो ये चमत्कार होगा क्योंकि भारत की दूसरे दर्जे की टीम उनकी मुख्य टीम से बेहतर है।

अगर श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम मैदान में उतरी तो कोई मुकाबला ही नहीं होगा। अगर कंपीटिशन नहीं होगा तो मजा क्या आएगा? उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय टीम को कमजोर आंका था। उनका कहना था कि भारत ने दूसरे दर्जे की टीम भेजकर श्रीलंका क्रिकेट का अपमान किया है। आपको बता दें कि भारत के मुख्य खिलाड़ी इस समय टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं।


जानें-अब किस दिन खेला जाएगा कौनसा मुकाबला

वनडे सीरीज

पहला वनडे - 17 जुलाई
दूसरा वनडे - 19 जुलाई
तीसरा वनडे - 21 जुलाई

टी20 सीरीज

पहला टी20 - 24 जुलाई
दूसरा टी20 - 25 जुलाई
तीसरा टी20 - 27 जुलाई

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?