न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : 19 साल की उम्र में 200 सांप पकड़ चुके युवक की सांप के डसने से मौत, जहरीले कोबरा को छोड़ने के दौरान काटा

पाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 19 साल की उम्र में 200 सांप पकड़ चुके युवक की सांप के डसने से मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 12:07:18

पाली : 19 साल की उम्र में 200 सांप पकड़ चुके युवक की सांप के डसने से मौत, जहरीले कोबरा को छोड़ने के दौरान काटा

पाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 19 साल की उम्र में 200 सांप पकड़ चुके युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखावत नगर में रहने वाले मनीष वैष्णव के रूप में हुई। वह सांपों को अपना दोस्त समझता था और उनके साथ खेलता था। वह सापों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था। मंगलवार को नदी में जहरीले कोबरा को छोड़ने के दौरान उसे काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने के कई वीडियो मनीष के सोशल मीडिया पर हैं। जिसमें वह लोगों को सांप को पकड़ने के दौरान सावधानियां बरतने की हिदायत देता नजर आता है।

मृतक के पिता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर की जिम्मेदार मां कांता देवी के कंधों पर थी। मनीष एक फैक्ट्री में काम करता था। मोहल्ले में एक बार सांप आाय तो उसने हिम्मत कर पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। धीरे-धीरे वह सांप को पकड़ने में एक्सपर्ट हो गया। शहर में किसी भी घर में सांप घुसता तो मनीष के पास कॉल आ जाता था। बिना कोई चार्ज लिए मनीष लोगों के घर से सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था। उसके इस शौक ने काफी लोगों को राहत देने का काम किया।

मनीष ने मंगलवार को एक खेत में सांप पकड़ लिया था। जिसे, पकड़कर शेखों की ढाणी की तरफ नदी में छोड़ने गया। युवक सांप का वीडियो बनाने लगा। इस दौरान सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले उसे स्थानीय हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसे जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल