Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा में सामने आया दरिंदगी से भरा मामला, प्लास्टिक के कट्टे में मिला सिर-हाथ-पैर कटा महिला का धड़

बीती देर रात ग्रेटर नोएडा में दरिंदगी से भरा मामला सामने आया हैं जहां सेक्टर-146 के मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक के कट्टे में महिला का धड़ मिला है जिसके सिर, हाथ और पैर कटे हुए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 2:20:07

ग्रेटर नोएडा में सामने आया दरिंदगी से भरा मामला, प्लास्टिक के कट्टे में मिला सिर-हाथ-पैर कटा महिला का धड़

बीती देर रात ग्रेटर नोएडा में दरिंदगी से भरा मामला सामने आया हैं जहां सेक्टर-146 के मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक के कट्टे में महिला का धड़ मिला है जिसके सिर, हाथ और पैर कटे हुए थे। पुलिस को शव के पास बैग में महिला के कपड़े बरामद हुए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव क्षेत्र में फेंका गया है। पुलिस ने आसपास लगे 15 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। इस दौरान यहां से गुजरे वाहनों के नंबर आदि जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम में गहरी चोट पहुंचाकर महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, ग्रेनो में पूर्व में भी कई महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। महिला की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, हाथरस निवासी ललित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार रात पुलिस को महिला का धड़ मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेट्रो लाइन के नीचे पिलर संख्या पी-543 के पास धड़ एक कट्टे में पड़ा था। महिला ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जबकि काले रंग की पाजामी और टी-शर्ट एक बैग में पड़े थे। महिला के सिर, हाथ और पैर को ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिले। न ही कोई ऐसा सामान बरामद हुआ, जिससे पहचान हो सके। वहीं, जिस तरह से हत्या की गई उससे पुलिस को आशंका है कि किसी ऐसे व्यक्ति ने वारदात अंजाम दी है, जो किसी जानवर आदि को काटने का काम करता हो। ग्रेटर नोएडा जोन डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही महिला की पहचान व आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका