न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टकराव के बीच PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी होगी बंगाल CM की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 5:24:54

टकराव के बीच PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी होगी बंगाल CM की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी से मुलाकात के बाद ममता ने कहा, 'मैं दो साल बाद दिल्ली आई हूं। प्रधानमंत्री से मिलने गई थी। चुनाव के बाद भेंट करना ही पड़ता है। यह संविधान के मुताबिक प्रोटोकॉल बनता है। मैंने इसका पालन किया है।

ममता ने कहा कि मैंने कोविड के बारे में उनसे चर्चा की। हमें जो वैक्सीन और दवा मिली है उसे और बढ़ाया जाए। बंगाल को पापुलेशन के मुताबिक ये बहुत कम मिले हैं। इसी बारे में चर्चा हुई। इससे पहले ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) और आनंद शर्मा (Anand Sharma) से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovid) और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से भी मिलेंगी।

तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद ममता का यह उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि 26-30 जुलाई के दौरे के दौरान ममता बनर्जी संसद भी जा सकती हैं, जहां मानसून सत्र चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी दलों का गठबंधन बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत करेंगी।

पेगासास विवाद के बीच हुई मुलाकात

मार्च-अप्रैल में हुए बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी का पहली बार आमना-सामना हुआ। एक और खास बात यह है कि ममता की मोदी से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब ममता पेगासस जासूसी विवाद और मीडिया हाउसेज पर रेड जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। सूत्रों का कहना है कि मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी पीएम मोदी से बकाये जीएसटी भुगतान, वैक्सीन की मांग और विभिन्न आपदाओं के लिए बंगाल को मिलने वाले मुआवजा की मांग की।

इससे पहले, कोलकाता में राज्य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में हिस्सा लेने के बाद ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुई थीं। बनर्जी ने कोलकाता के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बात नहीं की थी। इससे पहले ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा था कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस सप्ताह मुलाकात का समय दिया है। हालांकि, बनर्जी ने प्रधानमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी