न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश जारी, ऐसा रहेगा यूपी-हरियाणा-राजस्थान का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में बीते कुछ दिनों से हो रही अच्‍छी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 9:24:59

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश जारी, ऐसा रहेगा यूपी-हरियाणा-राजस्थान का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। दिल्‍ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जोकि 2003 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। एक दशक में यह तीसरी बार है, जब यहां तीन डिजिट में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 266.2 मिलीमीटर का है, जोकि 21 जुलाई 1958 में बना था। यही नहीं, जुलाई महीने में दिल्‍ली में 18 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले साल 2003 में सबसे ज्यादा 632.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस साल ये आंकड़ा 381 मिलीमीटर तक पहुंच चुका है। साल 2013 में 340 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज बुधवार को फिर दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली के अलावा फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा में जारी रहेगी बारिश

हरियाणा के कई जिले में मंगलवार का मौसम पूरे दिन खुशनुमा बना रहा। लगातार बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के हिसार जिले में लोग पिछले करी दिनों से गर्मी और उमस से परेशान थे। मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। सुबह से ही बादलवाई छाई रही इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। वहीं, दोपहर बाद शाम के वक्‍त हिसार में एकाएक बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिन रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाब के क्षेत्र से मानसून हरियाणा में फिर से सक्रिय हो गया है। 29 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में 28 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान राज्‍य के कई जिलों में हल्की बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

राजस्थान में मानसून ने लिया ब्रेक

राजस्थान में मानसून आए लगभग एक पखवाड़ा हो चुका है, लेकिन अब तक आधे से भी अधिक राजस्थान में बारिश सामान्य से कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में बुधवार और गुरुवार को मानसून सुस्त रहेगा। 30 जुलाई से मानसून मरुधरा में फिर से सक्रिय होगा। इस दौरान 31 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए येलो और 31 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, करौली और बारां जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक मानसून में बारिश सामान्य से 26% कम हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी