न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायनाड हादसा: अडानी ने दिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़, केरल में बना रहे हैं बंदरगाह

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक और दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने केरल के वायनाड में हुए प्राकृतिक हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने साथ ही राहत व बचाव कार्यों के लिए केरल के राहत कोष में 5 करोड़ रुपये दान करने का भी ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 4:58:35

वायनाड हादसा: अडानी ने दिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़, केरल में बना रहे हैं बंदरगाह

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक और दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने केरल के वायनाड में हुए प्राकृतिक हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने साथ ही राहत व बचाव कार्यों के लिए केरल के राहत कोष में 5 करोड़ रुपये दान करने का भी ऐलान किया है।

अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को एक अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा- वायनाड में लोगों की जानें जाने से काफी दुखी हूं। अडानी समूह इस मुश्किल समय में केरल के साथ मजबूती से खड़ा है। हम विनम्रता के साथ केरल के मुख्य मंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देकर अपना सहयोग दे रहे हैं।

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड के हादसे में काफी लोग प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में अब तक कम से कम 275 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। दरअसल दक्षिणी राज्य कुछ दिनों से भारी बारिश की चपेट में है। उसके चलते वायनाड जिले में चार घंटे के भीतर भूस्खलन के 4 बड़े मामले सामने आए। 24 घंटे के भीतर 372 एमएम से ज्यादा बारिश को लैंडस्लाइल के इन मामलों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद लेने की जरूरत पड़ गई। लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए इलाकों से 1 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए हैं, लेकिन अभी भी आशंका है कि सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। सेना के साथ मिलकर अन्य सरकारी एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव के काम में लगी हुई हैं। ऐसी आशंका है कि जान-माल के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अडानी समूह के हवाई जहाज से लेकर बंदरगाह तक विभिन्न क्षेत्रों में पसरे कारोबार में केरल महत्वपूर्ण बनकर उभरा है। अडानी समूह केरल में देश का पहला डीप-सी ट्रांसशिपमेंट पोर्ट बना रहा है। यह पोर्ट विझिंजम में बन रहा है और इसमें 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इस पोर्ट को अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन डेवलप कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी

राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल

सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल

H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता