न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPC सेक्शन 292 के तहत पॉर्न देखना अपराध नहीं, HC ने दिए नाबालिग के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने के निर्देश

केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में दिए अपने एक निर्णय में सड़क पर खड़े होकर पॉर्न फिल्म देखने के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ दर्ज हुए मामले को रद्द करने का निर्देश दिया। दरअसल यह मामला एक लड़के के खिलाफ दर्ज था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 2:47:15

IPC सेक्शन 292 के तहत पॉर्न देखना अपराध नहीं, HC ने दिए नाबालिग के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने के निर्देश

नई दिल्ली। केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में दिए अपने एक निर्णय में सड़क पर खड़े होकर पॉर्न फिल्म देखने के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ दर्ज हुए मामले को रद्द करने का निर्देश दिया। दरअसल यह मामला एक लड़के के खिलाफ दर्ज था। यह लड़का सड़क पर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देख रहा था। इस मामले पर हाल ही में केरल HC ने कहा कि किसी के निजी समय में दूसरों को दिखाए बिना पॉर्न देखना IPC के सेक्शन 292 के तहत अपराध नहीं है। यह सेक्शन अश्लीलता से संबंधित है।

लेकिन इस मामले को खत्म करने से पहले जस्टिस पी वी कुन्हिकृष्णन ने पेरेंट्स को याद दिलाया कि बच्चों द्वारा पॉर्न देखने के दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि पॉर्नोग्राफी अपराध नहीं हो सकता है। अगर नाबालिग बच्चे पॉर्न वीडियो देखना शुरू कर देंगे तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे। माता-पिता को कभी भी नाबालिग बच्चों को खुश करने के लिए उन्हें मोबाइल फोन नहीं सौंपना चाहिए। बच्चों को अपने ख़ाली समय में क्रिकेट या फ़ुटबॉल या अन्य खेल खेलने दें जो उन्हें पसंद हों।

जस्टिस ने आगे कहा, ‘स्विगी’ और ‘जोमैटो’ के जरिए रेस्टोरेंट से खाना खरीदने के बजाय बच्चों को उनकी मां के हाथ के बने स्वादिष्ट खाने का स्वाद चखने दें। बच्चों को खेलने दें और वापस आने पर मां के हाथ से भोजन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली खुशबू चखने दें। मैं इसे इस समाज के नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता के विवेक पर छोड़ता हूं।”

नाबालिग के खिलाफ IPC की धारा 292 के तहत दर्ज हुआ था मामला

ज्ञातव्य है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ साल 2016 में IPC की धारा 292 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह एर्नाकुलम के अलुवा में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष लंबित मामले को रद्द करने के आदेश की मांग करते हुए HC पहुंचा था। IPC की धारा 292 अश्लीलता से संबंधित है। यह मुख्य रूप से किसी भी अश्लील पुस्तक, पैम्फलेट, कागज, ड्राइंग, पेंटिंग, आकृति या किसी अन्य अश्लील वस्तु की बिक्री, सार्वजनिक प्रदर्शनी, प्रसार से जुड़ी है।

जब्त कर लिया गया था लड़के का मोबाइल

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी को अलुवा में सड़क पर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते हुए देखे जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया था। बाद में पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया। मुद्दे की गंभीरता और IPC की धारा 292 पर गौर करने के बाद जस्टिस ने कहा, “मेरी सुविचारित राय है कि इस मामले में याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध नहीं किया गया है।”

कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा अकेले में अश्लील फोटो देखना IPC की धारा 292 के तहत अपराध नहीं है। इसी तरह, किसी व्यक्ति द्वारा प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए में मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो देखना भी IPC की धारा 292 के तहत अपराध नहीं है। कोर्ट ने आगे कहा कि अगर आरोपी अश्लील सामग्री को सर्कुलेट करता या बांटता या फिर खुलेआम दिखाता पाया जाता, तब यह IPC की धारा 292 के तहत अपराध होता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत