Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : आईपीएल इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 1:58:34

IPL 2021 : आईपीएल इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने विराट कोहली

बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला गया था जिसमें बैंगलोर ने राजस्थान पर बड़ी जीत दर्ज की हैं। विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। आरसीबी अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कारनामा कर डाला जिसमें उन्होंने एक नया कीर्तिमान बना दिया है।
विराट कोहली इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। विराट ने यह मुकाम 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल किया। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं। बात करें मैच की तो राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। यह विराट का इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। राजस्थान के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रनों की अटूट साझेदारी भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा

दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका