न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा सरकार में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे, आज माफिया पर कार्रवाई की जाती है: CM योगी

सीएम योगी ने अखिलेश की सपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर पिछली सरकारों का रिकार्ड किसी से छुपा नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 8:32:32

सपा सरकार में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे, आज माफिया पर कार्रवाई की जाती है: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने अखिलेश की सपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर पिछली सरकारों का रिकार्ड किसी से छुपा नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे उन्हें सुरक्षा दी जाती थी। आज यही माफिया मारे-मारे फिर रहे हैं कोई आतंकी प्रदेश में घुस नहीं सकता।

सीएम योगी ने कहा कि पहले मां-बाप को चिंता थी कि बेटी को स्कूल कैसे भेजेंगे। किसानों को चिंता थी कि उनका पशुधन सुरक्षित कैसे रह पाएगा। वर्ष 2017 के बाद बेटी सुरक्षित हुई है। दंगों से मुक्ति मिली है। प्रदेश में धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकल रही है। राममंदिर बन रहा है। हर पर्व और त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीक से मनाया जा रहा है। कोरोना काल में भी किसी आस्था पर कोई रोक नहीं लगाई गई।

सीएम योगी ने कहा कि पहले नौकरी निकलते ही महाभारत काल दिखने लगता था। एक ही परिवार के चाचा-भतीजा, काका-काकी, मामा-मामी सभी वसूली के लिए निकल पड़ते थे। नियुक्तियों में किस तरह जातिवाद-भाई भतीजा वाद होता था।

योगी ने कहा कि वर्ष 2015 की सपा सरकार में डिप्टी कलेक्टर का रिजल्ट निकलता है तो आपने देखा होगा कि 86 में से 56 लोगों के नाम एक ही विशेष जाति के आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि फर्क साफ है, केवल हमारी सरकार बदली है यह प्रदेश वही है। आज बिना भेदभाव के नियुक्तियां हो रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार में एक करोड़ 71 लाख नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश में बड़े निवेश के कारण ढेर सारे रोजगार के रास्ते खुल चुके हैं। जहां विकास का कोई काम नहीं होता था वही प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे बन रहा है। मेडिकल कालेज बना रहा है। हमने पुलिस, शिक्षक सभी तरह की नियुक्ति की लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ। जब सोच ईमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है।

योगी ने कहा कि फर्क साफ है। पहले की सरकारें किसानों पर गोली चलाती थीं। हमने पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज के बोझ से दबे किसानों के लिए फसल ऋण माफी की घोषणा की थी। फर्क साफ है पिछली सरकारों के समय में कैसे आस्था के प्रतीकों का अपमान होता था। गो हत्याएं होती थी गोकशी होती थी, दंगे होते थे। हमारी सरकार आई गो कत्लखाने बंद किए गो तस्करी रोकी। गोवंश का संरक्षण किया लगभग 7 लाख गायों का संरक्षण किया।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जनता के सुझावों पर अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 'यूपी नंहर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह