न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: सूखे कुएं से आ रही थी अजीब सी गंध, अंदर झांका तो उड़े होश, मिला 3 महीने से लापता शख्स का कंकाल

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई। खेत में थ्रेसरिंग कर रहे किसानों को सूखे कुएं से अजीब गंध आई, और जब उन्होंने झांका तो अंदर एक कंकाल पाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 4:00:31

UP: सूखे कुएं से आ रही थी अजीब सी गंध, अंदर झांका तो उड़े होश, मिला 3 महीने से लापता शख्स का कंकाल

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक खेत में थ्रेसरिंग करते वक्त खेत के पास स्थित कुएं से अजीब सी गंध आई। किसान इस गंध से हैरान हुए और जब उन्होंने कुएं में झांका, तो अंदर एक कंकाल जैसा कुछ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव की है। करीब तीन महीने पहले, एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ लापता हो गया था। सोमवार को उसका कंकाल घर से महज 250 मीटर दूर एक सूखे कुएं में मिला। इस शव की पहचान उसकी पत्नी रेखा देवी ने की। शव के पास पड़े कपड़ों से उसने पहचान की और बताया कि यह उसका पति, मुकेश कुमार बिन्द (35) है, जो 30 दिसंबर 2024 से लापता था।

मुकेश को गायब करने की दी थी धमकी

रेखा देवी ने 20 जनवरी 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुकेश का गांव के नेबुल बिन्द से विवाद था। आरोप है कि नेबुल ने मुकेश को गायब कर देने की धमकी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि नेबुल ने मुकेश से दोस्ती कर ली और उसे 30 दिसंबर को एक अच्छे काम का वादा करके साथ ले गया। कुछ दिनों बाद नेबुल तो वापस लौट आया, लेकिन मुकेश वापस नहीं आया। रेखा देवी ने बताया था कि उसके पति का मोबाइल बंद था और नेबुल से कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने रेखा देवी की शिकायत पर नेबुल बिन्द के खिलाफ 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी पहुंचे थे।

मृतक की 5 बेटियां और एक बेटा


मृतक मुकेश कुमार बिन्द के परिवार में पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। मुकेश कालीन की मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके गायब होने के बाद से उसके परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुकेश कुमार बिन्द की सोमवार को सूखे कुएं में सड़ी-गली लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में आरोपी दोस्त नेबुल बिन्द को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप