न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर : पिता की मौत से संभल भी नहीं पाया था परिवार और 2 दिन बाद ही मां की भी मृत्यु

अलवर के किशनगढ़बास में जहां कोरोना ने 48 घंटे के भीतर प्रोफेसर बेटे के सिर से माता और पिता दोनों का साया छीन लिया। परिवार पिता की मौत से संभल भी नहीं पाया था कि 2 दिन बाद ही मां की भी मृत्यु हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 May 2021 1:44:09

कोरोना का कहर : पिता की मौत से संभल भी नहीं पाया था परिवार और 2 दिन बाद ही मां की भी मृत्यु

कोरोना की दूसरी लहर का असर जरूर थमता नजर आ रहा हो लेकिन कई परिवारों पर यह अभी भी कहर बनकर टूट रहा हैं।इसका एक नजारा देखने को मिला अलवर के किशनगढ़बास में जहां कोरोना ने 48 घंटे के भीतर प्रोफेसर बेटे के सिर से माता और पिता दोनों का साया छीन लिया। परिवार पिता की मौत से संभल भी नहीं पाया था कि 2 दिन बाद ही मां की भी मृत्यु हो गई। नितिन के पिता सुरेश मित्तल किशनगढ़बास में किरण फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान करते थे। उनकी मां गृहिणी थी। नितिन इकलौते बेटे हैं। जबकि बहन की शादी हो चुकी है। नितिन की पत्नी अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 48 घंटे के भीतर परिवार से दो अर्थियां उठने के बाद हर कोई सदमे में है।

गुरुग्राम के एसजीटी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नितिन मित्तल ने बताया कि 17 अप्रैल वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। करीब 10 होम आइसोलेशन में इलाज से वह तो ठीक हो गए, लेकिन 25 अप्रेल को पिता सुरेश मित्तल और 4 मई को मां भी बीमार हो गई। उन्होंने पिता को 3 मई को खैरथल के गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन फेफड़ों में इंफेक्शन मिला। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को रेवाड़ी के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया। तबीयत सुधरने पर 23 मई को वे पिता को घर ले आए। मगर दो दिन बाद ही तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें गुप्ता नर्सिंग होम भर्ती किया। सुधार नहीं होने पर अलवर के मित्तल हॉस्पिटल ले गए। जहां सुरेश मित्तल ने 27 मई को दम तोड़ दिया।

डॉ नितिन ने बताया कि उनकी मां 5 मई को कोरोना पॉजिटिव आई तो पूरा परिवार चिंता में पड़ गया। उन्होंने मां को अलवर के मित्तल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन तबीयत नहीं सुधरी। इस पर 11 मई को वे उन्हें रेवाड़ी के वेदांता हॉस्पिटल ले गए। यहां 28 मई को अचानक तबीयत बिगड़ी और 29 मई को फेफड़ों में इन्फेक्शन से मां की मौत हो गई।

अलवर : 2285 सैंपलाें की जांच में 178 नए कोरोना पाॅजिटिव, 5 लाेगाें की हुई माैत

कोरोना का कहर स्थिर बना हुआ हैं जहां शनिवार काे 2285 सैंपलाें की जांच में 178 नए पाॅजिटिव मिले एवं शुक्रवार काे भी जिले में 178 लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। शनिवार काे 395 काेराेना मरीजाें काे स्वस्थ हाेने पर डिस्चार्ज किया गया। अब एक्टिव केस घटकर 3645 रह गए हैं। इनमें से 3161 का हाेम आइसाेलेशन में इलाज चल रहा है जबकि सरकारी व प्राइवेट डेडिकेटेड काेविड हाॅस्पिटल में 418, डेडिकेटेड काेविड हैल्थ सेंटराें में 66 मरीज भर्ती हैं। इनमें ऑक्सीजन सपाेर्ट पर 265, अाईसीयू में 79, वेंटीलेटर पर 55, आइसाेलेशन बैड पर 85 मरीज भर्ती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल