न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: बारिश बनी आफत, देखते-देखते गड्ढे में समा गया पूरा ट्रक, देखे वीडियो

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढे में एक ट्रक के समा जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 2:17:30

दिल्ली: बारिश बनी आफत, देखते-देखते गड्ढे में समा गया पूरा ट्रक, देखे वीडियो

गुजरात और महाराष्ट्र में आए चक्रवाती तूफान टाउते (Cyclone Tauktae) की वजह से दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार से शुरू हुई बरसात का सिलसिला अभी तक जारी है। बारिश ने अब तक के 120 साल के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस बीच बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढे में एक ट्रक के समा जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

दिल्ली देहात व शहरी क्षेत्र को जोड़ने वाली नजफगढ़ में इन दिनों मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मेट्रो की भूमिगत लाइन बन रही है। इस कारण पिछले करीब दो वर्षों से यहां खोदाई व अन्य कार्य हो रहे हैं। नजफगढ़ शहर के लिए मेट्रो का निर्माण कार्य एक बड़ी मुसीबत बनकर समय समय पर परेशानी का सबब बनता रहा है। बुधवार देर रात को यहां एकाएक सड़क का हिस्सा धंस गया, लेकिन मेट्रो के निर्माणाधीन साइट पर मौजूद कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को ये इशारा करके इस गड्ढे के बाबत आगाह कर रहे थे।

गड्ढे में समा गया पूरा ट्रक

बुधवार देर रात करीब एक बजे एक ट्रक नजफगढ़ की ओर से आ रहा था। घटनास्थल पर तैनात कर्मियों ने ट्रक चालक को इशारा कर ट्रक रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने इस बात की अनदेखी की। नतीजा यह हुआ कि ट्रक जमीन के धंसे हिस्से की चपेट में आकर नीचे जा गिरा। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक व सहायक को निकाला। उधर इस घटना की वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगी। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि ट्रक ड्राइवर को सड़क पर बने गड्ढे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जब वह ट्रक पीछे की तरफ कर रहा था, लोग चिल्लाकर उसे मना कर रहे थे। वहीं जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, वाहन गड्ढे में समा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक